'बड़े मियां छोटे मियां' के सेट पर अमिताभ बच्चन को 7 घंटे इंतजार करवाते थे गोविंदा, ऐसे डील करते थे डेविड धवन

Updated on 28-02-2024 01:27 PM
गोविंदा के सेट पर लेट-लतीफी के किस्से कई कलाकारों ने सुनाए हैं, और अब इसमें नया नाम एक्टर शहजाद खान का जुड़ा है। फिल्म 'अंदाज अपना अपना' में भल्ला का रोल प्ले करने वाले शहजाद ने फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में गोविंदा और अमिताभ बच्चन के साथ काम किया था। एक्टर ने खुलासा किया है कि गोविंदा सेट पर अमिताभ को छह घंटे इंतजार करवाते थे। वह सेट पर देरी से पहुंचते थे।

Shehzad Khan ने सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में बताया कि Amitabh Bachcha वक्त के पाबंद थे और सेट पर सुबह 9 बजे पहुंच जाते थे। लेकिन गोविंदा शाम के 4 बजे तक सेट पर आते थे। लेकिन डायरेक्टर डेविड धवन स्मार्ट तरीके से अमिताभ को बिजी रखते थे, ताकि वह Govinda और उनके लेट आने के बारे में न सोचें।

अमिताभ बच्चन सुबह 9 बजे आते और गोविंदा शाम को 4 बजे

शहजाद खान ने बताया, 'मुझे डेविड धवन के साथ काम करने का मौका मिला और वह बहुत ही कमाल के निर्देशक हैं। बच्चन साहब सुबह 9 बजे आते थे और गोविंदा साहब दोपहर 3-4 बजे आते थे। यह IST और GST के बीच अंतर जैसा था। लेकिन हम क्या कर सकते थे, हम तो कैरेक्टर एक्टर हुआ करते थे। डेविड जी बहुत होशियार थे। वह जानते थे कि एक्टर (अमिताभ बच्चन) को कैसे बिजी रखना है कि वह (गोविंदा के देर से आने) के बारे में सोच भी न पाएं।'

झूठ बोलकर मुंबई गए थे गोविंदा

शहजाद खान ने आगे कहा, 'ची ची भैया (गोविंदा) के बहुत किस्से हैं। एक बार हम रामोजी फिल्म सिटी में शूटिंग कर रहे थे और उन्होंने कहा कि मैं एयरपोर्ट से एक रिश्तेदार को लेने जा रहा हूं। बाद में हमें पता चला कि वह मुंबई गए थे। वह अगले दिन लौट आए। जब आपकी तूती चलती है, तब आपकी हर चीज नजरअंदाज की जाती है।'

गोविंदा ने रजनीकांत को भी करवाया था 5 दिन इंतजार

शहजाद खान से पहले एक्टर और एक्शन डायरेक्टर टीनू वर्मा ने गोविंदा के बर्ताव के किस्से सुनाए थे। टीनू वर्मा ने कहा था कि गोविंदा ने तब समय का सम्मान नहीं किया, और आज उनके पास काम नहीं है। वहीं, डायरेक्टर रवि दीवान ने एक बार बताया था कि फिल्म 'हम' की शूटिंग के दौरान गोविंदा ने न सिर्फ अमिताभ बच्चन बल्कि रजनीकांत को भी पांच दिन इंतजार करवाया था।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…
 29 April 2026
चेक बाउंस और कर्ज मामले के बाद राजपाल यादव की पहली फिल्म 'भूत बंगला' थी। अब खबर है कि सलमान खान की आगामी एक्शन थ्रिलर में उन्हें एक अहम भूमिका…
 29 April 2026
अपने समय की सबसे मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक, स्मिता पाटिल का महज 31 साल की उम्र में डिलीवरी के कारण निधन हो गया। उन्होंने 28 नवंबर को राज बब्बर…
 29 April 2026
'तेरे इश्क में' जैसी फिल्म और 'ब्लैक वॉरंट' जैसी OTT सीरीज से दर्शकों का दिल जीतने वाले परमवीर सिंह चीमा अब जल्द ही पंजाबी फिल्म 'पिट्ट सियापा' से दर्शकों को…
 29 April 2026
आदित्‍य धर और रणवीर सिंह की जोड़ी ने भारतीय बॉक्‍स ऑफिस की सूरत बदल दी है। खुशखबरी ये है कि साल 2025 में 'धुरंधर' और 2026 में 'धुरंधर 2: द…
 29 April 2026
एक्‍ट्रेस और 'रोडीज' की गैंग लीडर नेहा धूपिया ने जब साल 2018 में अचानक एक्‍टर अंगद बेदी संग शादी का ऐलान किया, तो हर कोई चौंक गया था। उस दौरान…
 29 April 2026
सिनेमा की चकाचौंध भरी दुनिया के पीछे हम एक्‍टर्स की निजी जिंदगी के संघर्षों को जानने में अक्‍सर नाकाम रहते हैं। ऐसा बहुत कम होता है, जब पर्दे पर चमकने…
 28 April 2026
दीपिका पादुकोण इस वक्त प्रेगनेंट हैं और जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी। हालांकि, इस दौरान भी वह जमकर काम कर रही हैं और 'राका' के साथ-साथ 'किंग' की…