गोविंदा ने अंधविश्वास के कारण छोड़ दी थी फ्लाइट, ढूंढते रहे गए सब, हिमानी शिवपुरी ने सुनाया किस्सा

Updated on 19-09-2025 01:58 PM
गोविंदा के अधंविश्वासी होने को लेकर कई साल से कई बातें सुनने को मिलती रही हैं। अब एक खुलासा एक्ट्रेस हिमानी शिवपुरी ने किया है, जो एक्टर संग कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। हिमानी शिवपुरी ने बताया कि एक बार गोविंदा ने फ्लाइट में चढ़ने से इनकार कर दिया था और वापस घर चले गए थे। यह सब गोविंदा ने अंधविश्वास के कारण किया था, और तब अरुणा ईरानी को एक्टर के घर जाकर उन्हें वापस साथ लाना पड़ा था।

हिमानी शिवपुरी ने 'रेड एफएम' को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे गोविंदा अंधविश्वास के आधार पर फैसले लेते थे। दोनों ने 'साजन चले ससुराल', 'हीरो नंबर वन', 'जिस देश में गंगा रहता है', 'हद कर दी आपने', 'एक और एक ग्यारह' और 'जोड़ी नंबर वन' जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया।

हिमानी शिवपुरी ने सुनाया गोविंदा के अंधविश्वास का किस्सा

हिमानी शिवपुरी बोलीं, 'उनके (गोविंदा) साथ काम करना बहुत अच्छा था, लेकिन किसी तरह चीजें थोड़ी पटरी से उतर गईं। वह मुहूर्तों और अपने पंडितों द्वारा बताए गए सही और गलत समय पर विश्वास करने लगे। हम एक शूटिंग के लिए हैदराबाद जा रहे थे, और अरुणा ईरानी प्रोड्यूसर थीं। मैं, रवीना टंडन, अरुणा और डायरेक्टर कुकू कोहली सभी वहां पहुंचे, और हमें पता चला कि गोविंदा गायब हैं। वह फ्लाइट में बैठे ही नहीं।'

घबरा गए डायरेक्टर, अरुणा ईरानी गई थीं गोविंदा को लाने

हिमानी ने आगे कहा, कुकू घबराकर कहने लगे कि ची-ची (गोविंदा) कहां है? लेकिन अरुणा ने उन्हें शांत किया और कहा कि आप लोग जाओ, मैं उसे लेकर आती हूं। वह गोविंदा के घर गईं और उन्हें शाम की फ्लाइट से शूटिंग के लिए ले आईं। मुझे सचमुच नहीं पता कि उनके साथ क्या हुआ। शायद किसी ने उनसे कहा होगा कि यह काम करने का सही समय नहीं है। लेकिन वह हमेशा मेरे साथ सम्मान से पेश आते थे और उनके साथ काम करना बहुत मजेदार था।'

सेट पर ज्योतिषी को बुलाते थे गोविंदा!

गोविंदा के अंधविश्वासी होने के कई चर्चे रहे हैं। बताया जाता है कि गोविंदा गुरुवार के दिन किसी को पैसे नहीं लेते। अगर कोई पैसे देना चाहता है, तो वह वापस कर देते हैं। इसी तरह एक समय पर उन्होंने अपनी फिल्मों के सेट पर ज्योतिषी को बुलाना शुरू कर दिया था।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…
 11 March 2026
साल 2023 की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म 'द केरल स्‍टोरी' की एक्ट्रेस अदा शर्मा बीते 1 महीने से घर पर खाली बैठी हैं। उनके पास काम नहीं है। 33 साल की अदा…
 11 March 2026
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में जी जान लगाकर जुटे नजर आ रहे हैं। जल्द ही उनकी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक…
 11 March 2026
एक्टर गोविंदा ने गलती से अपनी लाइसेंसी बंदूक से 2024 में पैर पर गोली मार ली थी। जिसके बाद उनको फौरन अस्पताल ले जाया गया था। वहां उनकी सर्जरी हुई…
 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…