छोटू LPG सिलेंडर पर सरकार का बड़ा फैसला, सभी राज्यों में सप्लाई दोगुनी, किसे होगा फायदा?

Updated on 07-04-2026 12:33 PM
नई दिल्ली: सरकार ने राज्यों में प्रवासी श्रमिकों के लिए उपलब्ध 5 किलो के फ्री ट्रेड एलपीजी (एफटीएल) सिलेंडरों की रोजाना आपूर्ति को दोगुना करने का फैसला लिया है। ईरान युद्ध के कारण एलपीजी का सप्लाई टाइट हुई है। पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से जारी नोटिफिकेशन में बताया गया है कि राज्यों के लिए 5 किलो वाले सिलेंडर का कोटा दोगुना कर दिया गया है। इससे प्रवासी मजदूरों के साथ-साथ घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे छात्रों को भी फायदा होगा।

मंत्रालय ने बताया कि छोटू सिलेंडर का यह बढ़ा हुआ आवंटन प्रवासी श्रमिकों को प्रदान की जाने वाली औसत दैनिक आपूर्ति पर आधारित होगा। यह संशोधित नया आवंटन सरकार द्वारा मार्च में घोषित की गई 20 प्रतिशत की पिछली सीमा के पार चला गया है। यानी अब पहले से कहीं ज्यादा सिलेंडर प्रवासी मजदूरों तक पहुंचाए जाएंगे।
कैसे मिलेगा सिलेंडर?
सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि अतिरिक्त 5 किलो के एफटीएल सिलेंडर राज्य सरकारों और उनके खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभागों को उपलब्ध कराए जाएंगे। इनका वितरण सिर्फ प्रवासी मजदूरों के लिए होगा और इसमें ऑयल मार्केटिंग कंपनियां सहयोग करेंगी। छोटू सिलेंडर फ्री ट्रेड एलपीजी कैटगरी में आता है। इसमें रेगुलर डोमेस्टिक एलपीजी कनेक्शन में आने वाली दिक्कतों को दूर किया गया है और यह आसानी से मिल जाता है।
इस सिलेंडर को खरीदने के लिए आपको केवल अपनी पहचान का प्रूफ देना होता है। इसमें एड्रेस प्रूफ देने की जरूरत नहीं है। साथ ही कस्टमर को इसे रिफिल कराने के लिए एक ही डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाने की जरूरत नहीं है। आप इस सिलेंडर को कहीं भी रिफिल करना सकते हैं। इंडेन डिस्ट्रीब्यूटर के साथ-साथ किराना स्टोर्स और ऑथराइज्ड आउटलेट से भी इसे भराया जा सकता है।

छोटा सिलेंडर, बड़ा फायदा
राज्यों के लिए 5 किलो वाले सिलेंडर का आवंटन हुआ दोगुना
प्रवासी मजदूरों, डेली वेज वर्कर्स और छात्रों को फायदा होगा
छोटू सिलेंडर लेने के लिए एड्रेस प्रूफ की जरूरत नहीं है
इसे आसानी से पास की दुकानों में रिफिल कराया जा सकता है
ईरान युद्ध के कारण देश में एलपीजी की सप्लाई टाइट हुई है
एफटीएल कनेक्शन ऐसे जरूरतमंद लोगों को दिया जा सकता है जो नया डोमेस्टिक कनेक्शन नहीं ले सकते हैं। इससे प्रवासी मजदूरों, छात्रों और ऐसे प्रोफेशनल्स को फायदा होगा जिनके पास परमानेंट एड्रेस नहीं है।

किसे होगा फायदा?
ऑल इंडिया डिस्ट्रीब्यूटर्स फेडरेशन के प्रेजिडेंट चंद्र प्रकाश ने कहा कि यह प्रवासी मजदूरों के लिए बहुत अच्छा फैसला है। उन्होंने कहा, एफटीएल कनेक्शन ऐसे जरूरतमंद लोगों को दिया जा सकता है जो नया डोमेस्टिक कनेक्शन नहीं ले सकते हैं। इससे प्रवासी मजदूरों, छात्रों और ऐसे प्रोफेशनल्स को फायदा होगा जिनके
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
नई दिल्ली: आईफोन बनाने वाली अमेरिका की कंपनी ऐपल के सीईओ टिम कुक 15 साल की सर्विस के बाद पद छोड़ने जा रहे हैं। वह अगस्त 2011 में ऐपल के सीईओ…
 22 April 2026
नई दिल्ली: भारत में ग्लोबल कंपनियों के ऑफिसों (GCC-ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। TOI के मुताबिक, एक तरफ जहां नई भर्तियों में तेजी आई…
 22 April 2026
नई दिल्ली: देश की तीसरी बड़ी आईटी कंपनी एचसीएल टेक के शेयरों में आज भारी गिरावट आई है। कंपनी के शेयरों में 11 फीसदी से अधिक गिरावट आई और यह 52…
 22 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
 22 April 2026
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।…
 21 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज मामूली गिरावट आई है। एमसीएक्स पर चांदी की कीमत में 2300 रुपये से ज्यादा गिरावट आई है जबकि सोना 200 रुपये से…
 21 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद में आज शेयर बाजार में तेजी दिख रही है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 700 अंक से ज्यादा तेजी आई है जबकि…
 21 April 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स बड़ा धमाका करने जा रही है। कंपनी दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में है जिसके लिए…