कपास की पूरी उपज एमएसपी पर खरीदी जाएगी
उन्होंने बताया, 'इसमें कपास की पूरी उपज एमएसपी पर खरीदी जाएगी। मक्के और दाल के मामले में शर्त यह है कि किसान को यह बताना होगा कि वह धान जैसी ज्यादा पानी की खपत करने वाली फसलों की जगह पर दाल या मक्के की खेती कर रहा है। मक्के और दालों की ऐसी पूरी उपज को भी 5 साल तक एमएसपी पर खरीदने की गारंटी होगी।'किसानों से MSP पर खरीद की गारंटी वाला करार होगा
इस खरीद की व्यवस्था के बारे में अधिकारी ने बताया, 'पांच साल के लिए किसानों से MSP पर खरीद की गारंटी वाला करार होगा। NCCF और NAFED के जरिए यह खरीद होगी। फिलहाल NCCF और NAFED ने किसानों के लिए सेल्फ सर्टिफिकेशन का पोर्टल बनाया है। किसान को आधार नंबर के साथ बताना होगा कि वह किस जमीन पर दूसरी फसल के बजाय दाल या मक्के की खेती करेगा। आने वाले दिनों में किसान के इस डिक्लेरेशन को वेरिफाई करने की व्यवस्था भी होगी। इसके तहत मक्का खरीद की दिशा में कदम बढ़ा भी दिया गया है।'इस व्यवस्था से किसान ज्यादा पानी की खपत वाली फसलों के बजाय मक्का, कपास और दालों की ज्यादा खेती के लिए प्रेरित होंगे। सूत्रों ने बताया कि इस व्यवस्था से यह भी पक्का होगा कि डायवर्सिफिकेशन करने वाले किसानों को आर्थिक नुकसान न हो।
