सरकार ने फरवरी से अब तक की 5.6 लाख टन भारत राइस की बिक्री, लोग जमकर कर रहे खरीदारी

Updated on 01-05-2024 01:50 PM
नई दिल्ली: फूड इंफ्लेशन से आम लोगों को राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने NAFED, केंद्रीय भंडार और NCCF के जरिए भारत आटा और भारत राइस की बिक्री शुरू की थी। अब तक 5.6 लाख टन चावल भारत राइस ब्रैंड के तहत बेचा जा चुका है। वहीं, 9 लाख 60 हजार टन गेंहूं भारत आटा में इस्तेमाल किया गया है। इस साल 6 फरवरी से 29 रुपये प्रति किलो के भाव पर 5 और 10 किलो के बैग में भारत राइस की बिक्री शुरू की गई थी। सूत्रों ने बताया कि अनाज की सरकारी खरीद की नोडल एजेंसी फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने भारत राइस के लिए कुल 15 लाख टन चावल का एलोकेशन तय किया था। तीनों एजेंसियों ने एफसीआई से 7.1 लाख टन चावल लिया है, जिसमें से अब तक 5.6 लाख टन को भारत राइस ब्रैंड के तहत बेचा गया है। भारत आटा के लिए एफसीआई ने टोटल 15 लाख टन गेहूं का एलोकेशन तय किया था। तीनों एजेंसियों ने अब तक 9 लाख 60 हजार टन गेहूं एफसीआई से लिया है। इन तीनों एजेंसियों के जरिए ही सरकार 27.5 रुपये प्रति किलो के भाव पर भारत आटा बेच रही है।

196 लाख टन गेहूं की सरकारी खरीद

एफसीआई के सीएमडी अशोक के मीणा ने बताया कि अब तक हमने 196 लाख टन गेहूं खरीदा है। यह सरकार की वेलफेयर स्कीम्स के लिए सालाना 186 लाख टन की जरूरत से ज्यादा है। हमने 300-310 लाख टन खरीद का अनुमान लगाया है और इसे हासिल करने की राह पर है। इससे बफर स्टॉक मजबूत करने और जरूरत पड़ने पर कीमतों पर काबू पाने में मदद मिलेगी। सूत्रों के मुताबिक, खरीद बढ़ाने के लिए यूपी जैसे कुछ राज्यों में इस बार मई के बाद भी सरकारी खरीद की जा सकती है। हरियाणा में अब तक 61 लाख टन गेहूं खरीदा जा चुका है, जो पिछले साल की कुल खरीद के बराबर है।

खूब खरीद हो रही

पंजाब में अब तक 93 लाख टन की सरकारी खरीद हो चुकी है और कुल करीब 130 लाख टन खरीदारी की उम्मीद है। हालांकि मध्य प्रदेश में अब तक करीब 35 लाख टन की खरीद हो सकी है। पिछले साल अब तक करीब 56 लाख टन खरीद हुई थी। सूत्रों ने बताया कि यूपी में अब तक 5.6 लाख टन की खरीद हो चुकी है, जो पिछले साल की कुल खरीद से करीब ढाई गुना ज्यादा है। पिछले साल कीमतों पर काबू पाने के लिए ओपन मार्केट सेल स्कीम के जरिए 100 लाख टन से ज्यादा गेहूं फ्लोर मिलों और दूसरी इंडस्ट्रीज को बेचा गया था।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नई दिल्‍ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। कारोबारियों की ओर से ताबड़तोड़ मुनाफावसूली के कारण ऐसा हुआ।…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्‍ट में टेंशन है। इसने इंटरनेशनल ऑयल मार्केट में हलचल पैदा कर दी है। इस बीच अमेरिका ने अचानक…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: डंकी फार्मिंग ( गधा पालन ) का बिजनेस आइडिया शायद आपको अजीब लगे। लेकिन, भारत सरकार का इस पर जबरदस्‍त फोकस है। वह डंकी फार्मिंग को बेहद आकर्षक बनाना…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी हुई है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़ गए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली…
 07 March 2026
नई दिल्ली: वक्त-वक्त की बात है। अभी कुछ दिनों पहले रूसी तेल को कोई खरीदने वाला नहीं था। रूसी तेल के टैंकर समंदर में डेरा डाले हुए थे। रूस काफी सस्ती…
 06 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध का असर क्रिप्टोकरेंसी बाजार पर भी पड़ रहा है। पिछले कई दिनों में इसमें गिरावट बनी हुई है। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में हाल में काफी गिरावट आई है। लगातार चार दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: सरकार रेलवे की दो बड़ी कंपनियों को मिलाकर एक करने पर विचार कर रही है। इसके लिए रेल मंत्रालय ने एक प्रपोजल तैयार किया है। इसका उद्देश्य रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर…