गूगल ने 10-भारतीय कंपनियों के ऐप्स को प्ले-स्टोर से हटाया

Updated on 02-03-2024 01:21 PM

गूगल ने उसकी ऐप बिलिंग पॉलिसी को नहीं मान रही 10 से ज्यादा भारतीय कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की है। गूगल ने 1 मार्च (शुक्रवार) को कहा कि बढ़े हुए पीरियड के लिए ऐप बिलिंग पॉलिसी के अनुपालन यानी कंप्लायंस के ऑप्शन को जो कंपनियां नहीं चुन रही हैं, उनके खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है।

गूगल ने भारत मैट्रिमोनी-नौकरी.कॉम समेत इन कंपनियों को प्ले स्टोर से हटाया
रिपोर्ट्स के मुताबिक, गूगल ने अब तक भारत मैट्रिमोनी, शादी डॉट कॉम, नौकरी.कॉम, 99-एकर्स.कॉम, Altt, स्टेज, अहा, ट्रूली मैडली, क्वैक क्वैक, कुकू FM और FRND जैसी कंपनियों के ऐप्स को गूगल प्ले स्टोर से हटाया है। गूगल ने कहा कि इन कंपनियों के पास पर्याप्त समय था, लेकिन फिर भी इन्होंने बिलिंग पॉलिसी पर हामी नहीं भरी तो अब एक्शन ही लेना पड़ रहा है।

गूगल ने कहा- डेवलपर्स को तैयारी के लिए तीन साल से ज्यादा का समय मिला था
गूगल का कहना है कि इन डेवलपर्स को तैयारी के लिए तीन साल से ज्यादा का समय मिला था। इसमें सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद के तीन सप्ताह भी शामिल हैं। इसके बावजूद कंपनियों ने तैयारी नहीं की। गूगल का कहना है कि उसकी पॉलिसी पूरे इकोसिस्टम पर लागू हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठाया जा रहा है।

SC का कंपनियों को प्ले स्टोर से हटाने से बचाने के लिए अंतरिम आदेश पारित करने से इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने 9 फरवरी 2024 को भारत मैट्रिमोनी जैसी इंटरनेट कंपनियों को गूगल के प्ले स्टोर से हटाए जाने से बचाने के लिए एक अंतरिम आदेश पारित करने से इनकार कर दिया था। कोर्ट में इस मामले की अगली सुनवाई 19 मार्च को है।

ऐप डेवलपर्स का गूगल से अनुरोध, संयम बरतें और 19 मार्च तक प्ले स्टोर से ऐप्स को न हटाएं
इसके बाद 30 से ज्यादा भारतीय ऐप डेवलपर्स ने गूगल से अनुरोध किया कि संयम बरतें और 19 मार्च तक गूगल प्ले स्टोर से ऐप्स को न हटाएं। क्योंकि, उस दिन उनकी याचिक पर सुनवाई होनी है।

सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत नहीं मिलने के बादल कुछ डेवलपर्स ने कंपनी के बिजनेस मॉडल और इकोसिस्टम को अपना लिया, लेकिन कुछ ने ऐसा नहीं किया है। एक ब्लॉग पोस्ट में गूगल ने कहा कि वह डेवलपर्स के साथ मिलकर काम करने के लिए हमेशा तैयार रहती है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
नई दिल्‍ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्‍शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
 25 April 2026
नई दिल्‍ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच ऐसा हुआ। अखिल…
 25 April 2026
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अंबानी ने इसे एक निर्णायक मील का पत्थर बताते हुए संकेत…
 25 April 2026
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की कमान अब नीतू समरा (Nitu Samra) के हाथों में आ गई है। उन्होंने एयरपोर्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान…
 24 April 2026
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्‍ता टूट गया है। उन्‍होंने AAP से इस्‍तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…