स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अच्छा काम कर लाएं बेहतर परिणाम : कलेक्टर

Updated on 01-05-2024 04:50 PM

जगदलपुर। कलेक्टर विजय दयाराम के.ने कहा है कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की सुलभता के लिए अच्छा कार्य कर बेहतर परिणाम लाएं। इस दिशा में सभी बीएमओ और सम्बन्धित अधिकारी-कर्मचारी अपने मूल काम को जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें,फील्ड में आम जनता को अपनी स्वास्थ्य सेवाओं की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित करें। कलेक्टर विजय ने मंगलवार को कलेक्टोरेट के प्रेरणा कक्ष में स्वास्थ्य विभाग की विस्तृत समीक्षा करते हुए उक्त निर्देश दिए।

कलेक्टर ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम और राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने पर जोर देते हुए कहा कि गर्भवती महिलाओं का पंजीयन सहित निर्धारित स्वास्थ्य जांच एवं दवाइयों की सुलभता और लक्षित माताओं एवं बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण अनिवार्य रूप से  सुनिश्चित किया जाए। गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण, गर्म भोजन प्रदाय एवं स्वास्थ्य परामर्श का परिणाम सुरक्षित प्रसव में परिलक्षित हो। उन्होंने गर्भवती महिलाओं के पंजीयन के अनुरूप सभी को संस्थागत प्रसव सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए बेहतर रणनीति के साथ कार्य करने निर्देशित किया कि पर्याप्त चिकित्सक, अमला और सुविधाओं की समुचित व्यवस्था है इसे दृष्टिगत रखते हुए शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने संस्थागत प्रसव हेतु महारानी जिला अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल को पृथक-पृथक लक्ष्य देने के निर्देश दिए।

एनआरसी में शत-प्रतिशत बेड ऑक्यूपेंसी पर बल
कलेक्टर ने जिले के सभी पोषण पुनर्वास केन्द्रों में शत-प्रतिशत बेड ऑक्यूपेंसी सुनिश्चित करने पर बल देते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर प्रत्येक 15 दिवस के लिए रोस्टर तैयार कर चिन्हित बच्चों को भर्ती कर उपचार किये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने आवश्यकता के मद्देनजर मानव संसाधन की व्यवस्था कर बस्तर एवं बास्तानार पोषण पुनर्वास केन्द्र में चार-चार बेड वृद्धि किये जाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सघन मोतियाबिंद जांच एवं उपचार अभियान का तीसरा चरण शुरू कर चिन्हित मरीजों का ऑपरेशन करवाने कहा। वहीं मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान के तहत दरभा, बास्तानार, लोहण्डीगुड़ा ब्लॉक और जगदलपुर विकासखण्ड के नानगुर ईलाके में सघन मलेरिया जांच एवं उपचार चलाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने आयुष्मान भारत के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप आयुष्मान कार्ड प्रदान करने लिए एनालिसिस कर अभियान संचालित कर पंजीयन पूर्ण किए जाने कहा। बैठक में राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम, राष्ट्रीय कुष्ठ निवारण कार्यक्रम,परिवार कल्याण कार्यक्रम इत्यादि की बिंदुवार समीक्षा की गई। बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.आरके चतुर्वेदी, सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक महारानी अस्पताल डॉ.संजय प्रसाद सहित राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के नोडल अधिकारी, बीएमओ तथा बीपीएम मौजूद रहे।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
बिलासपुर । कभी सीमित संसाधनों और आर्थिक परेशानियों के बीच जीवन गुजारने वाली ग्राम पंचायत पौंड़ी, जनपद पंचायत मस्तूरी की सीमा वर्मा ने आज अपने हौसले और मेहनत से नई पहचान…
 07 March 2026
गरियाबंद। आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शहर विकास योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर  बीएस उइके एवं पुलिस अधीक्षक  वेदव्रत सिरमौर, नगर पालिका परिषद् के…
 07 March 2026
गरियाबंद। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित सोमेश्वर हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं…
 07 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जटगा की 70 वर्षीय बूँदकुंवर के जीवन में अब हर महीने मिलने वाली एक छोटी-सी राशि बड़ा सहारा बन गई है। छत्तीसगढ़…
 07 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित बिहान कार्यक्रम प्रभावी रूप से संचालित किया…
 07 March 2026
कोरबा। जिला कार्यालय में कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर आज विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी  तरूण कुमार किरण (आईएएस) की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की…
 07 March 2026
कोरबा। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) कटघोरा में शुक्रवार को ‘कृषि और ग्रामीण परिवर्तन’ विषय पर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को केंद्र सरकार…
 07 March 2026
महासमुंद। राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही है। महासमुंद जिले में महतारी वंदन योजना से 3 लाख 27 हजार महिलाएं…