अर्थव्यवस्था के मोर्चें पर मिली खुशखबरी, फिच ने बढ़ाया भारत का विकास अनुमान, देखें डिटेल्स

Updated on 19-06-2024 01:44 PM
नई दिल्ली: फिच (Fitch) रेटिंग्स ने FY24-25 के लिए भारत की GDP ग्रोथ के अनुमान को बढ़ाकर 7.2% कर दिया है। मार्च में उसने इसके 7% रहने का अनुमान लगाया था। एजेंसी ने कंज्यूमर स्पेंडिंग में सुधार और निवेश में ग्रोथ का हवाला देते हुए भारत की ग्रोथ का अनुमान बढ़ाया है। फिच का अनुमान RBI के अनुमान के बराबर है। इस महीने की शुरुआत में RBI ने अनुमान लगाया था कि रूरल डिमांड में सुधार और इन्फ्लेशन में नरमी के कारण चालू वित्त वर्ष में भारतीय इकॉनमी 7.2% रेट से बढ़ेगी। वित्त वर्ष 2025-26 और 2026-27 के लिए फिच ने क्रमशः 6.5% और 6.2% की वृद्धि दर का अनुमान लगाया है। फिच को उम्मीद है कि 2024 के आखिरी तक इन्फ्लेशन घटकर 4.5% रह जाएगा। वहीं 2025 और 2026 में इन्फ्लेशन एवरेज रहेगा। 2025 और 2026 में इन्फ्लेशन एवरेज 4.3% रहेगाा।

बेसिस पॉइंट्स की कटौती की उम्मीद

उम्मीद है कि RBI इस साल पॉलिसी इंटरेस्ट रेट्स में 25 बेसिस पॉइंट्स की कटौती करके इसे 6.25% कर देगा। फिच ने कहा कि आने वाले मॉनसून के सामान्य रहने के संकेत बढ़ोतरी को बल देंगे और महंगाई को कम अस्थिर बनाएंगे। हालांकि हाल ही में भीषण गर्मी ने जोखिम पैदा किया है। गत वित्त वर्ष 2023-24 में भारतीय अर्थव्यवस्था 8.2% की दर से बढ़ी थी, जबकि मार्च तिमाही में ग्रोथ रेट 7.8% रही थी।

निवेश बढ़ेगा

रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने कहा कि भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर- रिन्यूएबल एनर्जी, रोड और रियल एस्टेट में निवेश 2025-26 तक 38% बढ़कर 15 लाख करोड़ रुपये होने का अनुमान है। रेटिंग एजेंसी ने कहा, ‘भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में निवेश में बढ़ोतरी मुख्य रूप से सरकार के नीतिगत हस्तक्षेप और इस क्षेत्र की कंपनियों की बेहतर क्रेडिट प्रोफाइल के जरिए होगी। रिपोर्ट के अनुसार, यह उछाल देश के सस्टेनेबल इंफ्रास्ट्रक्चर ढांचे, बेहतर फिजिकल कनेक्टिविटी और आवासीय और कर्मशल प्रॉपर्टी की बढ़ती मांग के कारण होगा।

क्रिसिल रेटिंग्स के मुख्य रेटिंग अधिकारी कृष्णन सीतारमन ने एनुअल इंफ्रास्ट्रक्चर समिट 2024 में कहा, ‘इन तीन क्षेत्रों में अंडरलाइंग डिमांड ड्राइवर्स मजबूत बने हुए हैं। नियमित नीतिगत हस्तक्षेप निवेशकों की रुचि को बढ़ा रहे हैं।'
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
 14 March 2026
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
 14 March 2026
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…