बांग्लादेश क्रिकेट के लिए अच्छी खबर, इस पूर्व खिलाड़ी को मिली बोर्ड की कमान, भारत के खिलाफ खेली थी ऐतिहासिक पारी
Updated on
07-10-2025 01:22 PM
ढाका: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) में सोमवार को हुए चुनाव में अमीनुल इस्लाम को अगले चार साल के कार्यकाल के लिए फिर से अध्यक्ष चुन लिया गया है। अमीनुल निर्विरोध चुने गए, जिससे चुनावों से पहले चली आ रही अटकलों और अशांत माहौल पर रोक लग गया। वह मई में फारुक अहमद के इस्तीफे के बाद पहली बार अध्यक्ष बने थे। अमीनुल इस्लाम के बारे में बात करें तो वह बांग्लादेश के लिए बड़े क्रिकेटर रह चुके हैं। उन्होंने साल 2000 में भारत के खिलाफ टेस्ट मैच में शतक जड़ा था। यह बांग्लादेश के लिए क्रिकेट इतिहास में पहला टेस्ट शतक था।
निर्विरोध जीत और नए बोर्ड का गठन
अमीनुल को नवगठित 25 सदस्यीय बोर्ड के चुनाव में सर्वसम्मति से चुना गया। ढाका के एक होटल में हुए इस चुनाव में 156 योग्य मतदाताओं में से 115 ने भाग लिया। अमीनुल के साथ, फारुक अहमद और शखावत हुसैन भी निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने गए।
तमीम इकबाल विवाद के बाद चुनाव
अमीनुल का दोबारा अध्यक्ष चुना जाना पूर्व कप्तान तमीम इकबाल की उम्मीदवारी वापस लेने के विवाद के बाद हुआ। तमीम ने पहली श्रेणी में नामांकन के लिए अमीनुल द्वारा जारी एक निर्देश पर विवाद खड़ा किया था, जिसे उन्होंने हस्तक्षेप बताया था। यह मामला मतदान से ठीक एक दिन पहले अदालत में सुलझाया गया था
'लंबे फॉर्मेट' में खेलने को तैयार अमीनुल
अपनी जीत की पुष्टि के बाद, अमीनुल इस्लाम ने बांग्लादेश क्रिकेट की प्रगति को जारी रखने की अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि उनका पिछला छोटा कार्यकाल एक तेज टी20 पारी जैसा था, लेकिन अब उन्हें लंबे फॉर्मेट में खेलने का मौका मिला है। बीसीबी के लिए यह चुनाव स्थिरता लाने का काम करेगा। अब सभी की निगाहें अमीनुल इस्लाम पर टिकी हैं कि वह अगले चार सालों में बांग्लादेश क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर कैसे ले जाते हैं। हाला के समय में बांग्लादेश टीम के प्रदर्शन के बारे में बात करें तो उनकी टीम ने एशिया कप के सुपर 4 राउंड में अपनी जगह बनाई थी, वहीं अफागनिस्तान के खिलाफ उन्होंने टी20 सीरीज 3-0 से अपने नाम किया था।
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…