10 दिन बाद लौटी सोने की चमक, फिर पहुंचा 70 हजार के पार, जानें क्यों बढ़ी कीमत

Updated on 03-08-2024 02:24 PM
नई दिल्ली: सोने की चमक लौट आई है। 10 दिन बाद इसकी कीमत फिर से 70 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम पार हो गई है। बता दें कि पिछले हफ्ते 23 जुलाई को पेश बजट में सोना और चांदी से कस्टम ड्यूटी कम कर दी गई थी। इसके बाद तो इन धातुओं की कीमत धड़ाम हो गई थी। 23 जुलाई को सोने में 4 हजार रुपये से ज्यादा की गिरावट आई थी। 23 जुलाई की सुबह सोने की कीमत करीब 73 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम थी। बजट के बाद यह गिरकर 68500 रुपये के करीब आ गई थी। तब से इसकी कीमत 70 हजार रुपये के अंदर थी।शुक्रवार को MCX पर सोने की कीमत में 646 रुपये प्रति 10 ग्राम का उछाल आया। इस तेजी के साथ सोने की कीमत 70300 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। 23 जुलाई को बजट के बाद यह पहली बार है जब सोने की कीमत 70 हजार रुपये के पार पहुंची है। सोने की कीमत में इस बढ़त के बाद निवेशकों का इसमें फिर से भरोसा जाग सकता है। हालांकि चांदी की कीमत अभी भी उस स्तर पर नहीं पहुंची है जो बजट वाले दिन थी। पिछले कुछ दिन छोड़ दें तो इसमें लगातार गिरावट देखी जा रही है।
ऐसी रही चांदी की स्थिति
चांदी में अभी भी मंदी है। बजट वाले दिन से लेकर अब तक इसमें सुधार नहीं आया है। शुक्रवार को भी इसमें 383 रुपये की गिरावट आई। इस गिरावट के साथ इसकी कीमत 82211 रुपये प्रति किलो रह गई है। बजट वाले दिन 23 जुलाई को सुबह चांदी की कीमत करीब 89 हजार रुपये प्रति किलो थी। बजट के बाद इसकी भी कीमत में 4 हजार रुपये प्रति किलो से ज्यादा की गिरावट आई। इस गिरावट के साथ चांदी की कीमत 84275 रुपये प्रति किलो तक आ गई थी। अभी भी चांदी की कीमत इस स्तर पर नहीं आई है।
क्यों आई सोने में तेजी?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमत में तेजी देखी गई है। अमेरिका में मंदी के डर के कारण लोग सोने को बेहतर निवेश के रूप में देख रहे हैं। इससे भी सोने की कीमत में तेजी आई है। वहीं सोना सस्ता होने से इसकी मांग में काफी बढ़ोतरी होने लगी थी। सोने की कीमत बढ़ने का एक कारण यह भी रहा है।

एलकेपी सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट, रिसर्च एनालिस्ट - कमोडिटी एंड करेंसी, जतीन त्रिवेदी ने कहा कि कीमतों में तेजी बेरोजगारी के बढ़ते दावों और मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बाद अमेरिका में मंदी की नई आशंकाओं के कारण आई है। इस कारण इसकी सुरक्षित निवेश के उद्देश्य से खरीदारी बढ़ गई है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटी एंड करेंसी प्रमुख अनुज गुप्ता ने कहा कि अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेड द्वारा ब्याज दरों में कटौती की संभावना अब 80% से अधिक है। ऐसे में सोने की कीमत में तेजी आई है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध की मार झेल रहे निर्यातकों की मदद के लिए सरकार ने गुरुवार को रिलीफ स्कीम शुरू की। 497 करोड़ रुपये की यह योजना मुख्य रूप…
 20 March 2026
नई दिल्ली: शुक्रवार को सोना और चांदी में भी जबरदस्त तेजी आई। दोनों धातुएं हरे निशान पर खुलीं और शुरुआती कारोबार में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं हुआ। एमसीएक्स पर अप्रैल डिलीवरी…
 20 March 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े प्राइवेट लेंडर एचडीएफसी बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन और इंडिपेंडेट डायरेक्टर अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे से हड़कंप मचा हुआ है। चक्रवर्ती ने नैतिकता संबंधी चिंताओं का…
 20 March 2026
नई दिल्ली: भारत की गैस सप्लाई की दिक्कतें आगे और बढ़ सकती हैं। ईरान ने कतर की एक अहम एनर्जी फैसिलिटी पर मिसाइल हमला किया है। यह हमला रास लफान इंडस्ट्रियल…
 20 March 2026
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़े एसेट मैनेजमेंट कंपनी एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड ने आईपीओ के लिए आवेदन कर दिया है। इसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और यूरोप के सबसे बड़े…
 20 March 2026
नई दिल्ली: ऑनलाइन इंश्योरेंस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाले 10 में से 8 से ज्यादा लोगों ने 'डार्क पैटर्न्स' (धोखाधड़ी वाली चालों) का अनुभव किया है। लोकल सर्कल्स (Local Circles) के…
 20 March 2026
नई दिल्ली: क्रिटिकल मिनरल्स ... ऐसे दुर्लभ खनिज जिनकी दुनिया के हर बड़े देश को जरूरत है। लेकिन यह सिर्फ गिने-चुने देशों में ही मिलते हैं। ये मिनरल्स किसी खजाने से…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…