कृषि विज्ञान केन्द्र कवर्धा पहुंची स्वर्ण जयंती मशाल

Updated on 24-08-2024 04:56 PM

राजनांदगांव। कृषि विज्ञान केन्द्रों की स्वर्ण जयंती के प्रतीकात्मक मशाल को कृषि विज्ञान केन्द्र सुरगी राजनांदगांव द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र कवर्धा को सौंपा गया। मशाल को कृषि विज्ञान केन्द्र कवर्धा के वैज्ञानिक डॉ. एनसी बंजारा के सुपुर्द किया गया। इस अवसर पर किसान गोष्ठी का आयोजन कर कृषकों एवं विद्यार्थियों को कृषि विज्ञान केन्द्र की गतिविधियों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बताया गया कि प्रथम कृषि विज्ञान केन्द्र की स्थापना 1974 में पांडिचेरी में हुई थी और अब तक पूरे देश में 731 कृषि विज्ञान केन्द्र की स्थापना हो चुकी है। इस अवसर पर केन्द्र के वैज्ञानिक श्रीमती अंजली घृतलहरे, डॉ. अतुल डांग, मनीष कुमार सिंह, आशीष गौरव शुक्ला, जितेन्द्र कुमार मेश्राम, श्रीमती मंजूलता मरावी, पंकज चंदेल, छत्रपाल देशमुख सहित बड़ी संख्या में कृषक व विद्यार्थी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली में 31 मार्च 2024 को कृषि विज्ञान केन्द्र के स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में निदेशक आईसीएआर डॉ. हिमांशु पाठक द्वारा मशाल का उद्घाटन किया गया। इस मशाल को देश के सभी कृषि विज्ञान केन्द्रों में भ्रमण कराया जा रहा है। मशाल 30 जुलाई 2024 को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा निदेशक विस्तार सेवाएं को सुपुर्द किया गया। मशाल यात्रा की शुरूआत कृषि विज्ञान केन्द्र रायपुर से की गई। 21 अगस्त 2024 को कृषि विज्ञान केंद्र अंजोरा दुर्ग द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र सुरगी राजनांदगांव को मशाल सुपुर्द किया गया।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
 19 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
 19 March 2026
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
 19 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
 19 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
 19 March 2026
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
 19 March 2026
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
 19 March 2026
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…