चार साल में चार गुना बढ़ा गोल्ड लोन, इन तीन राज्यों में सबसे ज्यादा सोना गिरवी रख रहे हैं लोग

Updated on 15-04-2026 01:09 PM
नई दिल्ली: देश में गोल्ड लोन लेने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। मार्च 2022 से गोल्ड लोन में चार गुना बढ़ोतरी हुई है और रिटेल क्रेडिट पोर्टफोलियों में यह 16.8 लाख करोड़ रुपये के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। इससे आगे अब केवल हाउसिंग लोन ही रह गया है। हालांकि गोल्ड लोन में साउथ के तीन राज्यों तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश की 50 फीसदी से अधिक हिस्सेदारी है। लेकिन उतर प्रदेश, असम, राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात में भी अब गोल्ड लोन का चलन तेजी से बढ़ रहा है।

TransUnion Cibil की Gold Loan Landscape रिपोर्ट के मुताबिक देश में सोने को गिरवी रखकर लोन लेने का चलन बढ़ रहा है। लेकिन देश में गोल्ड लोन में तीन प्रदेशों तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक की 51.1% हिस्सेदारी है। तमिलनाडु 25.8% मार्केट शेयर और 23% ग्रोथ के साथ इस लिस्ट में पहले नंबर पर है। आंध्र प्रदेश 13.6% मार्केट शेयर और 34% ग्रोथ के साथ दूसरे नंबर पर है। कर्नाटक 11.7% मार्केट शेयर और 41% ग्रोथ के साथ तीसरे नंबर पर है।

कौन-कौन हैं टॉप 10 में?

दक्षिण के दूसरे राज्य भी इस लिस्ट में टॉप पर हैं। मसलन केरल 9 फीसदी मार्केट शेयर और 16 फीसदी ग्रोथ के साथ चौथे नंबर पर है। तेलंगाना 88% बाजार हिस्सेदारी और 55% ग्रोथ के साथ पांचवें नंबर पर है। महाराष्ट्र की कुल गोल्ड लोन में हिस्सेदारी 5.8% हिस्सेदारी है जबकि उसका ग्रोथ 40% है। पश्चिम बंगाल की हिस्सेदारी 3.6% और ग्रोथ 46% है। गुजरात की हिस्सेदारी 3.3% और ग्रोथ 51% है। इसी तरह ओडिशा की हिस्सेदारी 3% और ग्रोथ 21% है।

आबादी के हिसाब से देश का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश 2.7 फीसदी हिस्सेदारी को साथ टॉप 10 राज्यों में है। राज्य में गोल्ड लोन का ग्रोथ 75 फीसदी है। रिपोर्ट के मुताबिक असम, यूपी, राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात में गोल्ड लोन का चलन तेजी से बढ़ रहा है। लोअर बेस के कारण इन राज्यों में ज्यादा ग्रोथ दिख रहा है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
नई दिल्‍ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्‍शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
 25 April 2026
नई दिल्‍ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच ऐसा हुआ। अखिल…
 25 April 2026
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अंबानी ने इसे एक निर्णायक मील का पत्थर बताते हुए संकेत…
 25 April 2026
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की कमान अब नीतू समरा (Nitu Samra) के हाथों में आ गई है। उन्होंने एयरपोर्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान…
 24 April 2026
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्‍ता टूट गया है। उन्‍होंने AAP से इस्‍तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…