दुबई में सस्ता नहीं रहा सोना, तेजी का बना दिया रेकॉर्ड

Updated on 05-01-2026 02:04 PM
नई दिल्ली: दुबई में सोना खरीदना अब सस्ता नहीं रहा। साल 2025 में सोने की कीमत में सिर्फ भारत में ही, बल्कि दुबई में भी तेजी आई है। इसकी कीमत ने दुबई में भी रेकॉर्ड बना दिया। यह हाल के इतिहास में सोने की कीमत ों में आई सबसे बड़ी तेजी में से एक थी। साल 2025 की शुरुआत में सोने की कीमतें थोड़ी धीमी थीं, लेकिन फिर अचानक इनमें जबरदस्त उछाल आया। साल 2025 में 24 कैरेट सोने की कीमत हर ग्राम पर 200 दिरहम (करीब 4900 रुपये) से ज्यादा बढ़ गई।

बाजार के आंकड़ों के मुताबिक 24 कैरेट सोने की कीमत 1 जनवरी 2025 को 318 दिरहम (करीब 8800 रुपये) प्रति ग्राम थी। साल के अंत तक यानी 31 दिसंबर 2025 को यह बढ़कर 520 दिरहम (करीब 12750 रुपये) प्रति ग्राम हो गई। यानी साल 2025 में इसमें करीब 63.52 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। इस तेजी के साथ यह 1.27 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। 22 कैरेट सोने में भी जबरदस्त उछाल देखा गया। इसकी कीमत करीब 294.50 दिरहम से बढ़कर 481.50 दिरहम प्रति ग्राम हो गई। इसमें भी करीब 63.50 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। 21 कैरेट सोने की कीमत भी इसी दौरान करीब 176.75 दिरहम प्रति ग्राम बढ़ी।

14 कैरेट सोने का क्या हाल

24, 22 और 21 कैरेट के मुकाबले 14 कैरेट के सोने में बहुत ज्यादा तेजी नहीं आई। 14 कैरेट का सोना 29 नवंबर को यूएई में लॉन्च हुआ था। साल 2025 में इसकी कीमत में सिर्फ 2.3 फीसदी की मामूली बढ़ोतरी हुई है। इसकी कीमत में बहुत ज्यादा तेजी इसलिए नहीं आई क्योंकि यह हल्का होता है और आम लोग इसे रोजाना पहनने के लिए ज्यादा आसानी से खरीद सकते हैं।

सोने की कीमत में तेजी के कारण

  • साल 2025 में कई आर्थिक वजहों ने मिलकर सोने की कीमतों को इतना बढ़ाया।
  • दुनिया भर में अनिश्चितता और भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने से निवेशक और केंद्रीय बैंक सोने को एक सुरक्षित निवेश मानने लगे। वे सोने में पैसा लगाने लगे ताकि बाजार में उथल-पुथल होने पर उनका पैसा सुरक्षित रहे।
  • साल 2025 में सोने की कीमतों में आई तेजी 1970 के दशक के अंत के बाद सबसे ज्यादा थी। दुनिया भर में सोने की कीमतें लगभग 70 प्रतिशत तक बढ़ गईं।

अमेरिकी बैंक की भी भूमिका

अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने हाल ही में ब्याज दरों में कमी की है। इससे भी सोने की कीमत में तेजी आई है। जब ब्याज दरें कम होती हैं तो सोने जैसी चीजें ज्यादा आकर्षक लगने लगती हैं। बॉन्ड और दूसरे वित्तीय साधनों की तुलना में सोने का आकर्षण बढ़ जाता है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
 29 April 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पसंदीदा टैरिफ (आयात शुल्क) को सुप्रीम कोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित किए जाने के बाद अब एक नया रास्ता निकाला है। ट्रंप प्रशासन अब…
 29 April 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी का सालाना प्रॉफिट 10 अरब…
 29 April 2026
 देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन की राह आसान करने वाला संगठन है नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)। इसका कहना है कि जैसे-जैसे इसका उपयोग बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों के…
 29 April 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में बुधवार को जबरदस्त तेजी आई। सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा उछल गया। वहीं बंधन बैंक के शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया।…