हर दिन तेजी के नए रेकॉर्ड बना रहा सोना, गोल्ड खरीदना फायदेमंद है या बेचना
Updated on
05-04-2024 01:41 PM
नई दिल्ली: सोने-चांदी की कीमतों (Gold Price Today) में हर दिन तेजी देखने को मिल रही है। सोना तेजी के रोजाना नए रेकॉर्ड बना रहा है। सोने के भाव 70 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से भी ज्यादा हो चुके हैं। देश में लोग सोने में निवेश करना काफी पसंद करते हैं। भारत में सोने को सिर्फ निवेश के लिए ही नहीं खरीदा जाता है। इसके पीछे सामाजिक और सांस्कृतिक वजहें भी हैं। पिछले कुछ वर्षों में सोने में निवेश का चलन काफी बढ़ा है। शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव और अनिश्चितता की चिंताओं के बीच निवेशक कई बार सोने में निवेश करने को ज्यादा सुरक्षित मानते हैं। हाल ही के दिनों में सोने की कीमतों में काफी उछाल देखा गया है। ऐसे में बहुत से लोग हैं जो इस समय गोल्ड बेच रहे हैं। वहीं ऐसे लोग भी हैं जो भविष्य में सोने की कीमतों में और उछाल की उम्मीदों के बीच इसमें निवेश भी कर रहे हैं।