गोल्‍ड चेन, डिजाइनर शूज... बेटे के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में पहुंचे मेहमानों को मुकेश और नीता अंबानी ने क्‍या तोहफे दिए!

Updated on 22-03-2024 01:18 PM
नई दिल्‍ली: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में देश-दुनिया से मेहमान पहुंचे थे। देश के सबसे दौलतमंद व्‍यक्ति मुकेश अंबानी और उनकी पत्‍नी नीता ने उनकी खातिरदारी में कोई कसर नहीं छोड़ी। उनके बेटे और होने वाली बहू को आशीर्वाद देने पहुंचे गेस्‍ट्स को पति-पत्‍नी ने बेशकीमती तोहफे दिए। मीडिया में आई खबरों के अनुसार, इन उपहारों में सोने की चेन, लुई वुइटन बैग, डिजाइनर शूज और नाइटवियर जैसे लग्जरी आइट शामिल थे।

मेहमानों को म‍िले क्‍या-क्‍या तोहफे?

गुजरात के जामनगर में हाल में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन का आयोजन हुआ था। इस तीन दिवसीय भव्य समारोह में मनोरंजन, राजनीति, खेल और कारोबार जगत की मशहूर हस्तियों ने हिस्‍सा लिया था। अंबानी परिवार अपने मेहमानों के प्रति अपनी उदारता के लिए जाना जाता है। इस बार भी कुछ अलग नहीं था।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने मेहमानों को शानदार तोहफे दिए। उन्‍हें एलवी बैग, सोने की चेन, डिजाइनर जूते और यहां तक कि नाइटवियर जैसे आइटम गिफ्ट किए गए।

वनतारा को भी क‍िया सपोर्ट

अंबानी परिवार ने वनतारा एनिमल रीहैबिलिटेशन सेंटर की स्थापना का भी सम्मान किया। मेहमानों को बॉम्बे आर्टिसन कंपनी की ओर से तैयार किए गए कस्टम-डिजाइन हैंडबैग दिए गए। ये बैग क्रुएल्टी-फ्री लेदर से बने थे। इन्‍हें सोने के बकल और चेन से सजाया गया था। इन बैगों में शेर, बाघ, तेंदुए, हाथी और हिरण जैसे जानवरों के रूपांकनों को हाथ से दर्शाया गया था। इसके अलावा उपहारों में महाबलेश्वर की सनराइज कैंडल्स के दृष्टिबाधित कलाकारों की ओर से तैयार की गई अनूठी मोमबत्तियां भी शामिल थीं।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नई दिल्‍ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। कारोबारियों की ओर से ताबड़तोड़ मुनाफावसूली के कारण ऐसा हुआ।…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्‍ट में टेंशन है। इसने इंटरनेशनल ऑयल मार्केट में हलचल पैदा कर दी है। इस बीच अमेरिका ने अचानक…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: डंकी फार्मिंग ( गधा पालन ) का बिजनेस आइडिया शायद आपको अजीब लगे। लेकिन, भारत सरकार का इस पर जबरदस्‍त फोकस है। वह डंकी फार्मिंग को बेहद आकर्षक बनाना…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी हुई है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़ गए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली…
 07 March 2026
नई दिल्ली: वक्त-वक्त की बात है। अभी कुछ दिनों पहले रूसी तेल को कोई खरीदने वाला नहीं था। रूसी तेल के टैंकर समंदर में डेरा डाले हुए थे। रूस काफी सस्ती…
 06 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध का असर क्रिप्टोकरेंसी बाजार पर भी पड़ रहा है। पिछले कई दिनों में इसमें गिरावट बनी हुई है। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में हाल में काफी गिरावट आई है। लगातार चार दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: सरकार रेलवे की दो बड़ी कंपनियों को मिलाकर एक करने पर विचार कर रही है। इसके लिए रेल मंत्रालय ने एक प्रपोजल तैयार किया है। इसका उद्देश्य रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर…