ऑल टाइम वनडे इलेवन में सचिन को बाहर रखकर वॉर्नर को चुना, फिर इस वजह से ग्लेन मैक्सवेल ने बदला फैसला

Updated on 17-10-2025 12:55 PM
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल ने हाल ही में भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाड़ियों को मिलाकर अपनी ऑल-टाइम वनडे इलेवन का चयन किया। फॉक्स क्रिकेट पर उन्होंने कुछ चौंकाने वाले चयन किए। अपनी टीम में उन्होंने सचिन तेंदुलकर को शामिल नहीं किया। ओपनर के रूप में रोहित शर्मा और डेविड वॉर्नर को जगह दी। हालांकि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की संख्या की सीमित होने की वजह से उन्हें अपना फैसला बदलना पड़ा। फिर मैक्सवेल ने सचिन को चुना। मैक्सवेल की इस टीम में दिलचस्प बात ये रही कि उन्होंने एक भी इंग्लिश खिलाड़ी को नहीं चुना।

स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने शुरुआत में रोहित शर्मा के साथ डेविड वार्नर को ओपनिंग जोड़ी के तौर पर चुना था। उन्होंने कहा, 'रोहित शर्मा के आंकड़े काफी अच्छे हैं। उनके नाम तीन दोहरे शतक हैं, 32 शतक हैं, औसत 48 है और स्ट्राइक रेट 92 है। मैं डेवी (डेविड वॉर्नर) को चुनूंगा- औसत 45, स्ट्राइक-रेट 97, 22 शतक। मैक्सवेल ने वॉर्नर को तेंदुलकर से ऊपर रखने का कारण बताते हुए कहा- सचिन को भी चुन सकता था, लेकिन मैं शुरुआत में लेफ्ट-राइट (कॉम्बिनेशन) चाहता था।
प्लेइंग इलेवन केवल पांच ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को रखा जा सकता था। इसी वजह से मैक्सवेल को अपना फैसला बदलना पड़ा। उन्होंने पहले ही रिकी पोंटिंग, माइकल बेवन, शेन वॉटसन, ग्लेन मैक्ग्रा और ब्रेट ली को चुन लिया था। इस बाधा को महसूस करने के बाद, मैक्सवेल ने स्वीकार किया कि उन्हें बदलाव करना होगा। उन्होंने कहा- मुझे डेवी को हटाना होगा। डेवी गए, सचिन आ गए। सचिन के रन तीन गुना ज्यादा हैं।
ग्लेन मैक्सवेल की प्लेइंग इलेवन में रोहित और सचिन के अलावा भारतीय बल्लेबाज में विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी को भी शामिल किया। धोनी को ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट पर तरजीह दी गई। मैक्सवेल के गेंदबाजी आक्रमण में तेज गेंदबाजों और स्पिनरों का मिश्रण था। इसमें भारत के जसप्रीत बुमराह और अनिल कुंबले के साथ-साथ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ग्लेन मैक्ग्रा और ब्रेट ली शामिल थे।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत के बाद जहां एक तरफ जश्न का माहौल है, वहीं टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल के एक पोस्ट ने फैंस को…