आवास योजना के तहत निर्माण कार्यों को दें सर्वोच्च प्राथमिकता : सीईओ

Updated on 02-08-2024 06:28 PM

महासमुंद। कलेक्टर प्रभात मलिक के निर्देशन में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस. आलोक ने गुरुवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में बैठक लेकर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।

सीईओ जिला पंचायत ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत निर्माण कार्यों को पूर्ण करने में सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के पूर्णता हेतु शेष रह गए जिले में कुल अपूर्ण 3782 आवासों के निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए शीघ्र ही उसे पूरा कराने के निर्देश दिए। सीईओ जिला पंचायत आलोक ने बताया कि जिले को कुल 73 हजार 266 प्रधानमंत्री आवास निर्माण का लक्ष्य प्रदान किया गया है। जिसके अंतर्गत 94 फीसदी से अधिक पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक 69 हजार 484 हितग्राहियों के निर्माणाधीन आवासों को पूर्ण कर पक्का मकान उपलब्ध कराया गया है। सीईओ एस. आलोक ने नोडल अधिकारी सहित जनपद पंचायत के सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं विकासखण्ड समन्वयक और तकनीकी सहायकों को लगातार हितग्राहियों से संपर्क स्थापित कर अपूर्ण आवासों को जल्द से जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिए। बैठक में जिला एवं जनपद स्तर के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
कोंडागांव, कोंडागांव जिले का लिंगो घोटुल मांदरी नृत्य दल अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी कला का प्रदर्शन करेगा। यह दल नई दिल्ली में आयोजित भारत ट्राइब फेस्ट-2026 में छत्तीसगढ़ राज्य का…
 18 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के बहुचर्चित नसबंदी कांड मामले में करीब 11 साल 4 महीने बाद जिला कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। एडीजे कोर्ट बिलासपुर के न्यायाधीश शैलेश कुमार ने सर्जन डॉ.…
 18 March 2026
बिलासपुर, हिंदू नववर्ष, गुड़ी पड़वा और नवरात्रि पर्व की तैयारियों जोरों से चल रही है। बिलासपुर में सिंधी समाज ने अपने आराध्य देव भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव चेट्रीचंड्र से पहले मंगलवार…
 18 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पूरे साल NCERT की किताबों से पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स पर अचानक सीजी बोर्ड एग्जाम थोप दिया गया। स्कूल प्रबंधन की मनमानी पर कलेक्टर संजय अग्रवाल…
 18 March 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अब कमर्शियल गैस सिलेंडर कोटा सिस्टम के तहत दिए जाएंगे। घरेलू एलपीजी के दुरुपयोग को रोकने और आम उपभोक्ताओं तक गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए…
 18 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में थार गाड़ी खरीदने के लिए एक नाबालिग ने अपने ही घर में चोरी करवाई है। इसके लिए सेना के रिटायर्ड जवान के बेटे को उकसाया और…
 18 March 2026
रायपुर, उत्तर प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने आज 18 और कल 19 मार्च को आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि…
 18 March 2026
रायपुर, रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण अस्पताल के पीछे बने सीवरेज टैंक (गटर) की सफाई करने उतरे 3 सफाईकर्मियों की दम घुटने से मौत हो गई। वहीं, 1 की हालत…