अमेरिका में गर्ल्स गैंग ने 66 करोड़ के कॉस्मेटिक्स चुराए : इन्हें 50% डिस्काउंट पर ऑनलाइन बेचा, मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Updated on 13-03-2024 01:10 PM

अमेरिकी पुलिस ने मेक-अप का सामान चुराने वाले गैंग की लीडर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा- तीन बच्चों की मां 53 साल की मिशेल मैक ने 66 करोड़ रुपए के कॉस्मेटिक्स चुराए और फिर इन्हें ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन पर बेच दिया।

पुलिस के मुताबिक, मिशेल ने चोरी को अंजाम देने के लिए 12 लड़कियों को हायर किया था। ये सभी सेफोरा, लेंस क्राफ्टर, अल्टा, TJ मैक्स, वालग्रीन्स जैसे लग्जरी कॉस्मेटिक्स स्टोर में जाती थीं और मेक-अप का सामान चुराती थीं। इसके बाद मिशेल डिस्काउंट पर ये सामान बेच देती थी।

10 अमेरिका राज्यों में चोरी की
इस गैंग ने कैलिफोर्निया, ओहायो, टेक्सास, फ्लोरिडा समेत 10 अमेरिकी राज्यों में चोरी की। यही वजह है कि गैंग को 'कैलिफोर्निया गर्ल्स' का नाम दे दिया गया। पुलिस ने 12 मार्च को मिशेल के घर रेड की थी। इस दौरान उन्हें 24.86 करोड़ रुपए के कॉस्मेटिक्स मिले थे। 4,500 स्कवायर फीट में बने इस घर की कीमत 2.90 करोड़ रुपए है।

2 साल से पकड़ने की कोशिश कर रहे थे
ब्रिटिश मीडिया डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस 2 साल से इस गैंग को पकड़ने की कोशिश कर रही थी। पुलिस को इस मामले में लीड तब मिली जब गैंग की दो लड़कियों को कॉस्मेटिक ब्रैंड अल्टा के स्टोर से गिरफ्तार किया गया। लड़कियों ने बताया कि एक महिला ने उन्हें पैसों का लालच दिया। उसने स्टोर की लोकेशन भी दी थी। लड़कियों के फोन पर मिले मैसेज के जरिए पुलिस मिशेल तक पहुंची।

ऑनलाइन मेक-अप स्टोर चला रही थी मास्टरमाइंड
छानबीन के दौरान पुलिस को पचा चला की मिशेल ऑनलाइन मेक-अप स्टोर चला रही थी। वो यहां पर चुराया हुआ सामान 50% डिस्काउंट पर बेच रही थी।

नेशनल रिटेल फेडरेशन के मुताबिक 2022 में खुदरा विक्रेताओं को शॉपलिफ्टर्स (सामान चोरी करने वाले) की वजह से 3.35 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। ज्यादातर शॉपलिफ्टर्स संगठित गिरोहों से जुड़े होते हैं। होमलैंड सिक्योरिटी इन्वेस्टिगेशन के मुताबिक 2021 से 2023 के बीच शॉपलिफ्टिंग के मामले तीन गुना बढ़े और लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

2021 में शॉपलिफ्टिंग के 59 केस सामने आए थे। 2023 में 199 मामले दर्ज किए गए।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
वॉशिंगटन/इस्लामाबाद: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार 26 अप्रैल को ईरान को नई चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि ईरान के पास युद्ध खत्म करने के लिए समझौते पर राजी होने…
 29 April 2026
वॉशिंगटन: वॉशिंगटन में वाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट एसोसिएशन के डिनर में गोलीबारी हुई है। यह गोलीबारी ऐसे समय हुई, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वहां मौजूद थे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 29 April 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर सिंधु जल संधि के मुद्दे पर भारत को घेरने की कोशिश की है। भारत की ओर से जम्मू कश्मीर में हाइड्रो-इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट्स के निर्माण…
 29 April 2026
कोलंबो: श्रीलंका और भारत ने एक बार फिर से हिंद महासागर की सुरक्षा के लिए एक द्विपक्षीय डाइविंग अभ्यास किया है। IN-SLN DIVEX 2026 अभ्यास के चौथे संस्करण के जरिए दोनों…
 28 April 2026
काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह बीते कुछ समय से लगातार चर्चा में है। अपने मंत्रियों पर आरोपों को लेकर घिरे बालेन शाह अब एक नए विवाद में फंस गए…
 28 April 2026
त्रिपोली: भारत सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी ऑयल इंडिया ने अपने अंतरराष्ट्रीय पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। ऑयल इंडिया के लिए लीबिया से अच्छी खबर आई है, जहां उसे तेल…
 28 April 2026
न्यूयॉर्क: रूस ने बहुत बड़ी घोषणा करते हुए होर्मुज स्ट्रेट में ईरान के अधिकार का समर्थन कर दिया है। ये अमेरिका और पश्चिमी देशों के साथ साथ भारत और चीन के…
 28 April 2026
बिश्केक: भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक के दौरान आतंकवाद को लेकर चीन और पाकिस्तान को एक साथ नसीहत दी है। किर्गिस्तान के बिश्केक में…