लॉ की पढ़ाई कर रही युवती लापता, परिजनों ने युवक पर लगाया धर्म परिवर्तन का आरोप...

Updated on 29-04-2024 05:49 PM

रायपुर। राजधानी के एलएलबी कॉलेज में पढ़ने आए युवक-युवती करीब तीन दिनों से गायब है। इस मामले में युवती का धर्म परिवर्तन कराने की जानकारी भी सामने आ रही है। दरअसल, मधू तिवारी के गायब होने के बाद से परिजन काफी परेशान है और उनका कहना है कि, युवती को जबरदस्ती लेकर चला गया और उसका धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है।

आमानाका पुलिस ने जब युवक मोहम्मद शाहिद के परिजनों से पूछताछ करने के लिए थाना बुलाया तो उन्होंने कहा कि, हमे शादी के बारे में किसी तरह की जानकारी नहीं है। वहीं युवती के परिजन पुलिस की कार्रवाई से नाराज है और थाना प्रभारी पर आरोप लगाते हुए कह रहे हैं कि, वे सही से बात नहीं कर रहे और फोन भी नहीं उठा रहे हैं। साथ ही कहा कि, हमे पूरी जानकारी नहीं दी जा रही है। हालांकि इस मामले में पुलिस युवक-युवती की तलाश में जुटी हुई है।

शादी के पंजीयन के लिए आवेदन दिया गया
आपको बता दें, परजिनों को जानकारी मिली कि, युवती के नाम पर धर्म परिवर्तन किया जा रहा है। क्योंकि युवती के नाम पर शादी करने का पंजीयन कराया गया है और धर्म परिवर्तन की अर्जी भी लगाई गई है। वहीं पुलिस की माने तो हीरापुर की रहने वाली मधु तिवारी एलएलबी की पढ़ाई कर रही है और उसका दोस्त मोहम्मद शाहिद भी उसी कॉलेज में पढ़ाई करता है। दोनों की कॉलेज में मुलाकात हुई और यह मुलाकात दोस्ती में बदल गई, उसके बाद दोनों तीन दिन पहले अपने-अपने घर से भाग गए।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
बिलासपुर । कभी सीमित संसाधनों और आर्थिक परेशानियों के बीच जीवन गुजारने वाली ग्राम पंचायत पौंड़ी, जनपद पंचायत मस्तूरी की सीमा वर्मा ने आज अपने हौसले और मेहनत से नई पहचान…
 07 March 2026
गरियाबंद। आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शहर विकास योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर  बीएस उइके एवं पुलिस अधीक्षक  वेदव्रत सिरमौर, नगर पालिका परिषद् के…
 07 March 2026
गरियाबंद। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित सोमेश्वर हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं…
 07 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जटगा की 70 वर्षीय बूँदकुंवर के जीवन में अब हर महीने मिलने वाली एक छोटी-सी राशि बड़ा सहारा बन गई है। छत्तीसगढ़…
 07 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित बिहान कार्यक्रम प्रभावी रूप से संचालित किया…
 07 March 2026
कोरबा। जिला कार्यालय में कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर आज विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी  तरूण कुमार किरण (आईएएस) की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की…
 07 March 2026
कोरबा। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) कटघोरा में शुक्रवार को ‘कृषि और ग्रामीण परिवर्तन’ विषय पर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को केंद्र सरकार…
 07 March 2026
महासमुंद। राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही है। महासमुंद जिले में महतारी वंदन योजना से 3 लाख 27 हजार महिलाएं…