पिकअप की टक्कर से युवती की मौत, ड्राइवर को तलाश रही पुलिस...

Updated on 15-04-2024 06:22 PM

बिलासपुर। न्यायधानी में एक पिकअप ने सड़क किनारे खड़ी युवती को ठोकर मार दी। इस हादसे में युवती को गंभीर चोट आई। इसके बाद युवती को इलाज के अस्पातल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी ड्राइवर सड़क किनारे खड़ी युवती पर ठोकर मार कर भागता दिखाई दे रहा है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, मृतका का नाम 20 वर्षीय सोमी उर्फ सौम्या केंवट है। वह सीपत क्षेत्र के ग्राम सेलर की रहने वाली थी। वह प्राइवेट संस्थान में सेल्स गर्ल का काम करती थी। वह अपने परिचित के घर पर हरदीडीह में रहती थी। रोज की तरह वह रविवार को भी वह  काम पर जाने के लिए निकली थी इस दौरान खमतराई चौक स्थित स्कूल के सामने अपने परिचित युवक के साथ बात करने के लिए रुकी थी। उसी समय टेंट हाउस का मालवाहक ऑटो ने उन्हें ठोकर मार दी ।

इस हादसे में युवती को गंभीर चोट आई। इसके बाद युवती को इलाज के अस्पातल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पुलिस और परिजन को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी ड्राइवर सड़क किनारे खड़ी युवती पर ठोकर मार कर भागता दिखाई दे रहा है।  वीडियो में ऑटो चालक युवती को ठोकर मारते हुए नजर आ रहा है। हादसे के बाद ड्राइवर ऑटो छोड़कर भागता भी नजर आया है। पुलिस ने जुर्म दर्ज कर ऑटो को जब्त कर आरोपी चालक की तलाश में जुट गई।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
बिलासपुर । कभी सीमित संसाधनों और आर्थिक परेशानियों के बीच जीवन गुजारने वाली ग्राम पंचायत पौंड़ी, जनपद पंचायत मस्तूरी की सीमा वर्मा ने आज अपने हौसले और मेहनत से नई पहचान…
 07 March 2026
गरियाबंद। आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शहर विकास योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर  बीएस उइके एवं पुलिस अधीक्षक  वेदव्रत सिरमौर, नगर पालिका परिषद् के…
 07 March 2026
गरियाबंद। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित सोमेश्वर हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं…
 07 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जटगा की 70 वर्षीय बूँदकुंवर के जीवन में अब हर महीने मिलने वाली एक छोटी-सी राशि बड़ा सहारा बन गई है। छत्तीसगढ़…
 07 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित बिहान कार्यक्रम प्रभावी रूप से संचालित किया…
 07 March 2026
कोरबा। जिला कार्यालय में कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर आज विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी  तरूण कुमार किरण (आईएएस) की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की…
 07 March 2026
कोरबा। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) कटघोरा में शुक्रवार को ‘कृषि और ग्रामीण परिवर्तन’ विषय पर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को केंद्र सरकार…
 07 March 2026
महासमुंद। राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही है। महासमुंद जिले में महतारी वंदन योजना से 3 लाख 27 हजार महिलाएं…