फटाफट निपटा लें काम! इस महीने इन तारीखों पर बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Updated on 12-04-2024 01:28 PM
नई दिल्ली: अगर आपका बैंक से संबंधित कोई काम है तो उसे फटाफट निपटा लीजिए। इस महीने कई दिन बैंक बंद (Bank Holiday In April 2024) रहने वाले हैं। अप्रैल माह में बैंक 11 दिन तक बंद होंगे। इसमें तीन दिन की छुट्टी बीत चुकी है। जबकि इस महीने में अभी 8 दिन की छुट्टी बाकी है। इतने दिन बैंक बंद रहने से ग्राहकों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। उत्तर प्रदेश बैंक एम्पलॉइज यूनियन के सेक्रेटरी उत्कर्ष कुमार सिंह ने बताया कि त्योहारों के अवकाश के साथ-साथ चुनाव की वजह से दो दिन बैंक बंद रहेंगे। 90 फीसदी बैंक कर्मचारियों की चुनाव में ड्यूटी है। इस महीने थोड़ी असुविधा रहेगी। उन्होंने जनता से अपील की है कि जिस दिन ब्रांच खुली रही है अपने काम उन दिनों में निपटा लें और असुविधा से बचें। एटीएम व नेट बैंकिंग की सुविधा सुचारू रूप से चलती रहेगी उन विकल्पों को उपयोग करके आप असुविधा से बच सकते हैं।

इन तारीखों पर बंद रहेंगे बैंक

7 अप्रैल को रविवार
11 अप्रैल को ईद
13 अप्रैल को दूसरा शनिवार
14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती
17 अप्रैल को रामनवमी
21 अप्रैल को रविवार
23 अप्रैल को बुद्ध पूर्णिमा
25 अप्रैल को इलेक्शन ड्यूटी
26 अप्रैल इलेक्शन ड्यूटी
27 अप्रैल चौथा शनिवार
28 अप्रैल रविवार
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नई दिल्‍ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। कारोबारियों की ओर से ताबड़तोड़ मुनाफावसूली के कारण ऐसा हुआ।…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्‍ट में टेंशन है। इसने इंटरनेशनल ऑयल मार्केट में हलचल पैदा कर दी है। इस बीच अमेरिका ने अचानक…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: डंकी फार्मिंग ( गधा पालन ) का बिजनेस आइडिया शायद आपको अजीब लगे। लेकिन, भारत सरकार का इस पर जबरदस्‍त फोकस है। वह डंकी फार्मिंग को बेहद आकर्षक बनाना…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी हुई है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़ गए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली…
 07 March 2026
नई दिल्ली: वक्त-वक्त की बात है। अभी कुछ दिनों पहले रूसी तेल को कोई खरीदने वाला नहीं था। रूसी तेल के टैंकर समंदर में डेरा डाले हुए थे। रूस काफी सस्ती…
 06 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध का असर क्रिप्टोकरेंसी बाजार पर भी पड़ रहा है। पिछले कई दिनों में इसमें गिरावट बनी हुई है। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में हाल में काफी गिरावट आई है। लगातार चार दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: सरकार रेलवे की दो बड़ी कंपनियों को मिलाकर एक करने पर विचार कर रही है। इसके लिए रेल मंत्रालय ने एक प्रपोजल तैयार किया है। इसका उद्देश्य रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर…