सामान्य प्रेक्षक पहुंचे प्रशिक्षण स्थल, पीठासीन-मतदान अधिकारियों से हुए रूबरू

Updated on 29-04-2024 05:41 PM

कोरिया। कोरबा लोकसभा निर्वाचन के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक कैलाश सुखदेव पगारे सोमवार को सेंट जोसेफ स्कूल, बैकुण्ठपुर जाकर प्रशिक्षण ले रहे पीठासीन, मतदान अधिकारियों व माइक्रो आब्जर्वरों से रूबरू हुए।

पगारे ने सेंट जोसेफ स्कूल में चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम में पीठासीन, मतदान अधिकारियों व माइक्रो आब्जर्वरों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्रशिक्षण ले रहे कर्मियों से कई महत्वपूर्ण सवाल पूछे। उन्होंने प्रशिक्षण ले रहे कर्मियों से कहा कि बहुत जिम्मेवारी के साथ-साथ गंभीरतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करें। उन्होंने कर्मियों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि लोकतंत्र के सबसे महापर्व में कार्य करने का अवसर पर मिलना महत्वपूर्ण है। आप लोग जिस तरह से प्रशिक्षण ले रहे हैं, आशा है कि मतदान दिवस 7 मई को स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्वक शत-प्रतिशत मतदान होंगे।

पगारे ने कहा कि कोरबा लोकसभा संसदीय निर्वाचन के तहत तृतीय चरण के लिए मतदान होने में महज एक सप्ताह शेष हैं। ऐसे में आप सब लोग तेज गर्मी के बावजूद जिस उत्साह के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, उसी तरह 7 मई को अपने शालीन व्यवहार के साथ जिम्मेदारी पूर्वका निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश के तहत कार्य सम्पन्न करेंगे। पगारे ने सुविधा केन्द्र जाकर पोस्ट बैलेट के माध्यम से किए जा रहे मतदान के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, जिला शिक्षा अधिकारी सहित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
बिलासपुर । कभी सीमित संसाधनों और आर्थिक परेशानियों के बीच जीवन गुजारने वाली ग्राम पंचायत पौंड़ी, जनपद पंचायत मस्तूरी की सीमा वर्मा ने आज अपने हौसले और मेहनत से नई पहचान…
 07 March 2026
गरियाबंद। आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शहर विकास योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर  बीएस उइके एवं पुलिस अधीक्षक  वेदव्रत सिरमौर, नगर पालिका परिषद् के…
 07 March 2026
गरियाबंद। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित सोमेश्वर हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं…
 07 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जटगा की 70 वर्षीय बूँदकुंवर के जीवन में अब हर महीने मिलने वाली एक छोटी-सी राशि बड़ा सहारा बन गई है। छत्तीसगढ़…
 07 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित बिहान कार्यक्रम प्रभावी रूप से संचालित किया…
 07 March 2026
कोरबा। जिला कार्यालय में कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर आज विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी  तरूण कुमार किरण (आईएएस) की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की…
 07 March 2026
कोरबा। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) कटघोरा में शुक्रवार को ‘कृषि और ग्रामीण परिवर्तन’ विषय पर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को केंद्र सरकार…
 07 March 2026
महासमुंद। राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही है। महासमुंद जिले में महतारी वंदन योजना से 3 लाख 27 हजार महिलाएं…