रेल संरक्षा के सजग प्रहरियों को महाप्रबंधक ने सम्मानित किया

Updated on 01-05-2024 04:30 PM

रायपुर। रेल परिचालन में संरक्षा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सजगता एवं बेहतर संरक्षा कार्य में सहभागिता निभाने वाले रेल संरक्षा के सजग प्रहरी कर्मचारियों का सम्मान महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा हर माह आयोजित संरक्षा बैठक के दौरान किया जाता है। इसी कड़ी में 1 मई को रायपुर एवं नागपुर मंडल में कार्यरत संरक्षा कोटि के 2 कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय संरक्षा सबंधी कार्य निष्पादन के लिए महाप्रबंधक विजय कुमार साहू ने सम्मानित किया।

रायपुर रेल मंडल के भिलाई स्टेशन में कार्यरत मालगाड़ी प्रबंधक, डी. आशीष राव ने 10 अप्रैल को अपने ड्यूटी के दौरान मालगाड़ी से एक दूसरी ट्रेन मे एक खराबी को देखा । जिसमे कि उस ट्रेन के एक वैगन के पहिया के हिस्से में दरार को देखा एवं इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी गयी । उन्होने ने वैगन के उस टूटे हुए हिस्से का फोटो तत्काल उच्च अधिकारियों को भेजा । जिसकी वजह से समय रहते उस खराबी का उचित समाधान किया गया अन्यथा इसकी वजह से बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। आशीष राव के तत्परता एवं सतर्कता से ट्रेन परिचालन में संरक्षा सुनिश्चित हुई ।

 
इसी प्रकार नागपुर रेल मंडल के गोंदिया स्टेशन में कार्यरत मालगाड़ी प्रबंधक मन मोहन सैनी ने 18 मार्च को माल गाड़ी से लाइन न॰-6 में कन्हान स्टेशन यार्ड मे प्रवेश कर रही थी,  इसी दौरान मन मोहन सैनी, मालगाड़ी प्रबंधक/गोंदिया ने लाइन नंबर 7 पर एक रेल फ्रैक्चर को देखा और इसकी सूचना उन्होने तुरंत वहाँ कार्यरत स्टेशन मास्टर को दी । तत्पश्चात,  ऑन ड्यूटी पोर्टर स्टाफ को भौतिक सत्यापन के लिए भेजा गया और टूटी हुई फिश प्लेट की पुष्टि हुई । उपरोक्त घटना की सूचना सभी संबंधित विभागों को दी गई  जिसके  फलस्वरूप रेल फ्रैक्चर  को दुरुस्त कर सुरक्षित रेल परिचालन को बहाल किया गया । इस प्रकार मन मोहन सैनी के सूझबूझ एवं सतर्कता से ट्रेन परिचालन में संरक्षा सुनिश्चित हुई ।
 
संरक्षा कोटि के दोनों कर्मचारियों को सम्मानित किए जाने के अवसर पर प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी, अन्य विभागाध्यक्ष सहित अधिकारीगण उपस्थित थे ।
 
 
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
बिलासपुर । कभी सीमित संसाधनों और आर्थिक परेशानियों के बीच जीवन गुजारने वाली ग्राम पंचायत पौंड़ी, जनपद पंचायत मस्तूरी की सीमा वर्मा ने आज अपने हौसले और मेहनत से नई पहचान…
 07 March 2026
गरियाबंद। आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शहर विकास योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर  बीएस उइके एवं पुलिस अधीक्षक  वेदव्रत सिरमौर, नगर पालिका परिषद् के…
 07 March 2026
गरियाबंद। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित सोमेश्वर हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं…
 07 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जटगा की 70 वर्षीय बूँदकुंवर के जीवन में अब हर महीने मिलने वाली एक छोटी-सी राशि बड़ा सहारा बन गई है। छत्तीसगढ़…
 07 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित बिहान कार्यक्रम प्रभावी रूप से संचालित किया…
 07 March 2026
कोरबा। जिला कार्यालय में कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर आज विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी  तरूण कुमार किरण (आईएएस) की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की…
 07 March 2026
कोरबा। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) कटघोरा में शुक्रवार को ‘कृषि और ग्रामीण परिवर्तन’ विषय पर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को केंद्र सरकार…
 07 March 2026
महासमुंद। राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही है। महासमुंद जिले में महतारी वंदन योजना से 3 लाख 27 हजार महिलाएं…