
केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में जेमिनी AI के जनरेटेड रिस्पांस के खिलाफ गूगल इंडिया को चेतावनी दी है। राजीव चंद्रशेखर ने कहा है कि गूगल ने IT एक्ट के नियमों और क्रिमिनल कोड के प्रावधानों का उल्लंघन किया है।
राजीव चंद्रशेखर ने X पर एक पोस्ट को री-शेयर किया, जिसमें बताया गया है कि कैसे गूगल का जेमिनी AI कुछ प्रॉमिनेंट ग्लोबल लीडर्स के बारे में पूछे गए सवालों पर गलत जानकारी देता है, जिसमें PM मोदी भी शामिल हैं।
गूगल ने क्रिमिनल कोड के प्रावधानों का उल्लंघन किया: राजीव चंद्रशेखर
राजीव चंद्रशेखर ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'ये सीधे तौर पर IT एक्ट के इंटरमीडियरी रूल्स (IT रूल्स) के नियम 3(1)(B) का उल्लंघन है और क्रिमिनल कोड के कई प्रावधानों का भी उल्लंघन है।'
गूगल के जेमिनी AI को आलोचना का सामना करना पड़ रहा
इतिहास के कुछ हिस्सों को गलत ढंग से पेश करने के लिए भी गूगल के जेमिनी AI को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। कई जेमिनी AI यूजर्स ने ऐतिहासिक रूप से कई गलत कंटेंट की इमेजेस सोशल मीडिया पर शेयर कीं हैं।
जेमिनी में आ रही समस्याओं को ठीक करने पर काम कर रहे: गूगल
इस पर गूगल ने कहा था कि हम पहले से ही जेमिनी के इमेज जनरेशन फीचर में आ रही समस्याओं का समाधान करने के लिए काम कर रहे हैं। ऐसा करते समय हम लोगों के इमेज जनरेशन को रोक देंगे और जल्द ही एक बेहतर वर्जन फिर से जारी करेंगे।