गेल ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड, जिसके पास भी नहीं पहुंचे रोहित-विराट, जानकर आप कह उठेंगे 'वाह टी20 किंग'

Updated on 30-10-2025 02:24 PM
नई दिल्ली: क्रिस गेल ... यह एक ऐसा नाम है जिसको सुनकर अच्छे-अच्छे गेंदबाजों के पसीने छूट जाते थे। गेल के नाम का वर्ल्ड क्रिकेट में खौफ था। उनकी लंबे-लंबे छक्के देखकर सामने वाली टीम के होश उड़ जाया करते थे। यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर क्रिस गेल ने क्रिकेट में खूब नाम कमाया है। उनके नाम कई बड़े रिकॉर्ड हैं। वहीं एक रिकॉर्ड उन्होंने आज ही के दिन (30 अक्टूबर) 5 साल पहले आईपीएल खेलते हुए बनाया था। आखिर , क्या था वो रिकॉर्ड आइये जानते हैं।

टी20 फॉर्मेट में 1000 छक्के लगाने वाले बने थे पहले खिलाड़ी

आज से 5 साल पहले आज ही के दिन आईपीएल 2020 में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स का मैच था। इस मैच में क्रिस गेल पंजाब के लिए खेल रहे थे। उन्होंने इस मैच में मिडविकेट के ऊपर से कार्तिक त्यागी को छक्का लगाया था, जिसेक साथ गेल ने इतिहास रच दिया था। वह टी20 फॉर्मेट में 1000 छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए थे। आज तक यह रिकॉर्ड कोई नहीं तोड़ पाया है। 1000 छक्के लगाने वाले टी20 में गेल एकमात्र खिलाड़ी हैं। गेल के नाम 1056 छक्के टी20 में हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर 966 छक्कों के साथ कायरन पोलार्ड हैं।

रोहित-विराट आसपास भी नहीं

रोहित शर्मा और विराट कोहली इस रिकॉर्ड में क्रिस गेल के आसपास भी नहीं हैं। रोहित ने अब तक अपने टी20 करियर में 463 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 547 छक्के लगाए हैं। विराट कोहली ने अब तक 414 टी20 मैचों में 435 छक्के लगाए हैं।

क्रिस गेल का इंटरनेशनल करियर

46 साल के क्रिस गेल ने अपने इंटरनेशनल करियर में अब तक कुल 103 टेस्ट, 301 वनडे और 79 टी20 मुकाबले खेले हैं। उनके नाम टेस्ट में 7214, वनडे में 10480 तो टी20 में 1899 रन हैं।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत के बाद जहां एक तरफ जश्न का माहौल है, वहीं टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल के एक पोस्ट ने फैंस को…