क्रिकेट में फुटबॉल वाली अनोखी कोचिंग, भारत की हार के बाद चर्चा में गौतम गंभीर का स्टाइल

Updated on 12-12-2025 01:04 PM
न्यू चंडीगढ़: भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला हार गई। पहले बैटिंग करते हुए साउथ अफ्रीका ने बोर्ड पर 213 रन टांग दिए। भारतीय टीम के विकेट गिरने का सिलसिला पहले ही ओवर में शुरू हो गया। टीम की पारी आखिरी ओवर में सिमट गई। भारत ने 162 रन बनाए। साउथ अफ्रीका ने मुकाबले को 51 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम कर लिया। इस हार के बाद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर एक बार फिर आलोचकों के निशाने पर हैं।

फुटबॉल स्टाइल में गंभीर की कोचिंग

महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर गौतम गंभीर फुटबॉल स्टाइल में कोचिंग करते नजर आए। वह डगआउट में बैठकर लगातार कप्तान और खिलाड़ियों को निर्देश दे रहे थे। हाथ के इशारे से गंभीर लगातार अपनी बात पहुंचा रहे थे। फुटबॉल में कुछ ऐसा ही होता है। टीम का मैनेजर साइड लाइन के पास ही खड़ा होता है और लगातार अपने खिलाड़ियों को निर्देश देता है। दूसरी तरफ क्रिकेट में कप्तान मैदान पर फैसले लेता है।

मैच में क्या क्या हुआ?

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम ने 4 विकेट खोकर 213 रन बनाए। क्विंटन डी कॉक ने रीजा हेंड्रिक्स के साथ 4.1 ओवरों में 38 रन की साझेदारी की। रीजा 10 गेंदों में 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे।इसके बाद क्विंटन डी कॉक ने कप्तान एडेन मार्करम के साथ दूसरे विकेट के लिए 47 गेंदों में 83 रन जोड़ते हुए मेहमानों को 121 के स्कोर तक पहुंचा दिया। मार्करम 29 रन बनाकर आउट हुए, जबकि क्विंटन डी कॉक ने 46 गेंदों में 7 छक्कों और 5 चौकों के साथ 90 रन की पारी खेली।डोनोवन फेरीरा (नाबाद 30) ने डेविड मिलर (नाबाद 20) के साथ पांचवें विकेट के लिए 23 गेंदों में 53 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया।इसके जवाब में टीम इंडिया 19.1 ओवरों में महज 162 रन पर सिमट गई। भारतीय टीम 67 के स्कोर तक अपने चार विकेट गंवा चुकी थी। यहां से तिलक वर्मा ने मोर्चा संभाला। उन्होंने हार्दिक पंड्या के साथ पांचवें विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी की। पंड्या 20 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद तिलक वर्मा ने जितेश शर्मा के साथ 39 रन जुटाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। जितेश 27 रन बनाकर आउट हुए, जबकि तिलक वर्मा ने 34 गेंदों में 5 छक्कों और 2 चौकों के साथ 62 रन की पारी खेली।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर शर्म आ जाए। कोलंबो के एक होटल में ठहरे श्रीलंका की अंडर-19 टीम के दो लड़कों को पुलिस ने धर…
 01 May 2026
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
 01 May 2026
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
 01 May 2026
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
 01 May 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
 01 May 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
 01 May 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…