गौतम गंभीर ने राजनीति छोड़ने की पेशकश की

Updated on 02-03-2024 12:20 PM

दिल्ली ईस्ट से भाजपा सांसद गौतम गंभीर राजनीतिक जिम्मेदारियां छोड़ना चाहते हैं। गंभीर ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी दी। गंभीर ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को टैग किया है। उन्होंने जेपी नड्डा से रिक्वेस्ट की कि उन्हें राजनीतिक जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया जाए।

गंभीर ने राजनीतिक जिम्मेदारियों छोड़ने की वजह भी बताई। लिखा- अब वो अपने क्रिकेट से जुड़े कमिटमेंट्स पूरे करने चाहते हैं। गंभीर ने देश सेवा का मौका देने के लिए PM मोदी और अमित शाह का आभार भी जताया।

मार्च 2019 में भाजपा में शामिल हुए थे गंभीर
गौतम गंभीर ने 22 मार्च 2019 को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। भाजपा ने उन्हें दो महीने बाद ही 2019 लोकसभा चुनाव में ईस्ट दिल्ली सीट से उम्मीदवार बनाया। गंभीर ने 6 लाख 95 हजार 109 वोट से आम आदमी पार्टी (AAP) की प्रत्याशी आतिशी और कांग्रेस के अरविंदर सिंह लवली को हराया था। गंभीर को महेश गिरी की जगह टिकट दिया गया था।

वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे
गंभीर ने 2003 से 2016 तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेला। वे 2007 के टी-20 वर्ल्ड कप और 2011 की वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। वे 2019 में ईस्ट दिल्ली से भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव जीते थे। 2008 में अर्जुन पुरस्कार और 2019 में ही उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

दिल्ली से 4 सांसदों के टिकट कटने की अटकलें
सूत्रों के मुताबिक, पार्टी की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की गुरुवार-शुक्रवार को हुई बैठक में इस बात पर चर्चा हुई कि नॉन-परफॉर्मर और सक्रिय नहीं रहने वाले सांसदों को इस बार टिकट नहीं दिया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी अपने 400 प्लस टारगेट को लेकर कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहते।

दिल्ली में लोकसभा सभी 7 सीटों पर भाजपा के सांसद हैं। चर्चा है कि इस बार चांदनी चौक से डॉ. हर्षवर्धन, पूर्वी दिल्ली से सांसद गौतम गंभीर, नई दिल्ली सीट से मीनाक्षी लेखी और उत्तर-पश्चिम दिल्ली से हंसराज हंस का टिकट कट सकता है। वहीं मनोज तिवारी, रमेश बिधूड़ी और परवेश वर्मा का टिकट तय माना जा रहा है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
 गाजियाबाद: उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में जानलेवा हमले के एक हफ्ते बाद भी चर्चित यूट्यूबर और खुद को 'एक्स मुस्लिम' बताने वाले सलीम वास्तिक की हालत को लेकर संशय बना हुआ…
 06 March 2026
लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्‍तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले 6 उम्मीदवारों को बैन कर दिया है। इन्होंने चुनाव के बाद खर्च का ब्योरा नहीं दिया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO)…
 06 March 2026
बेंगलुरु: बसवेश्वर नगर के एक मशहूर रेस्टोरेंट में बुधवार शाम दो-तीन लोगों ने एक लोन रिकवरी एजेंट की मामूली बात पर हत्या कर दी। एजेंट की गलती बस इतनी थी कि…
 06 March 2026
देहरादून: उत्तराखंड में शुरू होने जा रही चार धाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। ऑफलाइन पंजीकरण यात्रा शुरू होने से ठीक 2 दिन पहले प्रारंभ कर दिए…
 06 March 2026
वायु सेना ने गुरुवार देर रात 1 बजकर 9 मिनट पर क्रैश की पुष्टि की थी। शुक्रवार सुबह 9.14 पर एक और X पोस्ट में दोनों पायलट की मौत की…
 06 March 2026
नई दिल्ली, दिल्ली में चल रहे रायसीना डायलॉग 2026 में शुक्रवार को ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादेह भी शामिल हुए। उन्होंने कहा- तेहरान के पास अमेरिकी-इजराइली हमले के खिलाफ…
 05 March 2026
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने को लेकर जबर्दस्त सियासी बयानबाजी हो रही है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के इस्तीफे और राजनीतिक घटनाक्रम पर तीखा हमला…
 05 March 2026
अहमदाबाद: अहमदाबाद में एक गैर-कानूनी क्रिकेट बेटिंग और एक बड़े स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां मात्र 10 से 12 हजार रुपये कमाने वाले एक रैपिडो ड्राइवर के अकाउंट…