प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश में विकास की गंगा बह रही है- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

Updated on 27-02-2024 11:43 AM

उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास की गंगा बह रही है। आज भारत आर्थिक, भू-राजनीतिक, सामाजिक विभिन्न क्षेत्रों में अभूतपूर्व रूप से सशक्त हुआ है। अधोसंरचनात्मक विकास हो या स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा, शहरी विकास हो या ग्रामीण क्षेत्रों का सशक्तीकरण, हर क्षेत्र में विकास के सुनियोजित कार्य से देश का कायाकल्प हो रहा है। वह दिन अब दूर नहीं जब भारत विश्वगुरु बनेगा। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा वर्चुअली सांची रेलवे स्टेशन सहित देश में 554 रेलवे स्टेशनों का पुर्नविकास एवं 1500 आरओबी और आरयूबी कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया। सांची रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल शामिल हुए।

8 करोड़ 50 लाख रू की लागत से सांची रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण

अमृत भारत स्टेशन योजना में 8 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से रायसेन जिले के सांची रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण किया जाएगा। स्थानीय कला-संस्कृति के तत्वों के साथ स्टेशन का आंतरिक सौंदर्यीकरण और विकास, हाईलेवल प्लेटफार्म, स्टेशन पहुंच मार्ग का सुधार, पैदल मार्ग सहित अन्य सुविधायें विकसित की जाएगीं। सांसद श्री रमाकांत भार्गव, पूर्व मंत्री और सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, रेलवे के अधिकारी उपस्थित थे।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
भोपाल, भोपाल के करीब 75 इलाकों में शुक्रवार को जलप्रदाय नहीं होगा। ये इलाके कोलार लाइन से जुड़े हैं। गुरुवार को कोलार फिल्टर प्लांट की बिजली सप्लाई व्यवस्था प्रभावित हुई। इस…
 01 May 2026
भोपाल, दो महीने की किल्लत के बीच मध्य प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडर 993 रुपए महंगा हो गया है। भोपाल में 3074 रुपए, इंदौर में 3179 रुपए, जबलपुर में 3290 रुपए,…
 01 May 2026
भोपाल। खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में हिट एंड रन का मामला सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे…
 01 May 2026
भोपाल। गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) प्रबंधन ने जूनियर और सीनियर रेजिडेंट्स के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है। विभिन्न विभागों में कुल 13 डॉक्टरों…
 01 May 2026
 भोपाल। श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने चार नई श्रम संहिताओं का प्रविधान किया है। प्रदेश में भी इन संहिताओं के अनुरूप नियम तैयार करके लागू…
 01 May 2026
भोपाल। प्रदेश के उत्तर और उत्तर पूर्वी इलाकों से गुजर रही द्रोणी के कारण गुरुवार को मौसम का मिजाज बदला रहा। ग्वालियर, चंबल व रीवा संभाग के अलावा बुंदेलखंड के कुछ…
 01 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस में वर्ष 2025 में जिला पुलिस बल के लिए 6800 पदों पर भर्ती में 2070 पदों पर महिलाओं का चयन हुआ है। अब इन्हें नियुक्ति पत्र दिए…
 01 May 2026
भोपाल। हथियार तस्करी के अंतरराज्यीय गिरोह का भोपाल क्राइम ब्रांच ने राजफाश किया है। पुलिस ने बड़वानी के सिकलीगर से भोपाल के गन बाजार तक अवैध देसी पिस्टलों और कट्टों की…