मोर्कल को बॉलिंग कोच बनाना चाहते हैं गंभीर:जहीर खान, लक्ष्मीपति बालाजी और विनय कुमार के नाम पर भी हो रहा विचार

Updated on 12-07-2024 02:22 PM

साउथ अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी और पाकिस्तान के पूर्व कोच मोर्ने मोर्कल भारत के बॉलिंग कोच बनने की रेस में हैं। टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर चाहते हैं कि मोर्केल भारत के बॉलिंग कोच बने।

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, गंभीर ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से मोर्कल को बॉलिंग कोच के पद के लिए विचार करने का रिक्वेस्ट किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, मोर्कल के साथ कुछ चर्चा हुई है।

गंभीर और मोर्कल ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) में एक साथ काम किया है। गंभीर 2 साल तक लखनऊ के मेंटॉर रहे हैं, जबकि मोर्कल अब भी बॉलिंग कोच हैं।

मोर्कल का इंटरनेशनल करियर
मोर्ने मोर्कल ने 2006 से 2018 के बीच इंटरनेशनल क्रिकेट खेला है। इस दौरान उन्होंने 86 टेस्ट, 117 वनडे और 44 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं।

पाकिस्तान के बॉलिंग कोच रह चुके हैं मोर्कल
मोर्केल पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बॉलिंग कोच रह चुके हैं। उन्होंने वर्ल्ड कप 2023 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान टीम के बॉलिंग कोच के पद से इस्तीफा दे दिया था। मोर्केल पिछले जून में छह महीने के कॉन्ट्रैक्ट पर टीम से जुड़े थे, और कॉन्ट्रैक्ट पूरा होने से पहले ही इस्तीफा दे दिया था।

कई भारतीयों को भी बॉलिंग कोच बनाने की चल रही है बात
मोर्कल के अलावा भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान, लक्ष्मीपति बालाजी और विनय कुमार को लेकर बात चल रही है। BCCI इन तीनों के नाम पर भी विचार कर रहा है हालांकि अभी BCCI की तरफ से आखिरी फैसला लेना बाकी है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत के बाद जहां एक तरफ जश्न का माहौल है, वहीं टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल के एक पोस्ट ने फैंस को…