टूटेगा गाबा क्रिकेट स्टेडियम:यहां भारत ने 32 साल से अजेय ऑस्ट्रेलिया को हराया था

Updated on 26-03-2025 04:55 PM

ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन स्थित गाबा का ऐतिहासिक मैदान 2032 के ओलिंपिक गेम्स के बाद ढहा दिया जाएगा। यह वही मैदान है, जहां भारतीय टीम ने 2021 में 32 साल से अजेय ऑस्ट्रेलिया को हराया था। गाबा क्रिकेट स्टेडियम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का गढ़ कहा जाता है।

क्वींसलैंड स्टेट के प्रधानमंत्री डेविड क्रिस फुल्ली ने मंगलवार को ओलिंपिक के बुनियादी ढांचे के लिए नई योजनाओं की घोषणा की। इसके अनुसार, गाबा में होने वाला क्रिकेट ब्रिस्बेन के 60 हजार दर्शक क्षमता वाले विक्टोरिया पार्क में शिफ्ट किया जाएगा। जहां करीब 3.8 बिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर की लागत से नया स्टेडियम बनने जा रहा है। इसी स्टेडियम में ओलिंपिक गेम्स के मुकाबले होंगे।

पिछले साल सिर्फ एशेज की मेजबानी मिली थी

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पिछले साल अपने 7 साल के इंटरनेशनल वेन्यू का ऐलान किया था। तब गाबा को एशेज सीरीज के मैचों की मेजबानी दी गई थी। तब अनुमान लगाया गया था कि इस मैदान का रिनोवेशन किया जाएगा या इसे बदल दिया जाएगा।

इस पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा-

QuoteImage

इस फैसले से हमें वेन्यू और शेड्यूल के लिए निश्चितता मिली है। हम यह तय कर सकेंगे कि ब्रिस्बेन में बेहतर इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट का आयोजन हो।

QuoteImage

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा-

QuoteImage

हमने क्वींसलैंड क्रिकेट, AFLऔर ब्रिसबेन लायंस के साथ मिलकर विक्टोरिया पार्क में एक स्टेडियम बनाने का समर्थन कर रहे हैं। इससे फैंस और क्वींसलैंड के लोगों को लॉन्ग टर्म प्रॉफिट देने में क्रिकेट अहम भूमिका निभाएगा।

QuoteImage

2021 में टीम इंडिया ने तोड़ा था गाबा का घमंड 

गाबा मैदान पर ऑस्ट्रेलिया 1988 से कोई टेस्ट नहीं हारा था, जिस रिकॉर्ड को भारतीय टीम ने जनवरी 2021 में तोड़ा था। ये भारत की भी इस मैदान पर पहली टेस्ट जीत थी।

ऋषभ पंत ने दूसरी पारी में 89 रनों की नाबाद पारी खेली थी, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था। उनसे पहले शुभमन गिल (91) और चेतेश्वर पुजारा ने भी इस पारी में शानदार बल्लेबाजी की थी। इस ऐतिहासिक मैच को भारत ने अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में जीता था।

गाबा में 1931 में खेला गया पहला टेस्ट मैच

इस स्टेडियम का निर्माण 1895 में किया गया था। यहां पहला फर्स्ट क्लास मैच 1931 में खेला गया था। अभी इस स्टेडियम में 37,000 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था है।

यहां खेल का एरिया 170.6 m लंबा और 149.9 चौड़ा है। गाबा में 2 एन्ड हैं, स्टैनले स्ट्रीट एन्ड और वल्चर स्ट्रीट एन्ड। यहां ऑस्ट्रेलियाई फुटबॉल, रग्बी समेत कई अन्य खेल भी खेले जाते हैं।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले फ्रेंचाइजियों के लिए बुरी खबर सामने आई है। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बिग थ्री यानी पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड टूर्नामेंट के…
 20 March 2026
तेहरान: ईरान में एक तरफ 19 वर्षीय पहलवान को मौत की सजा दी गई है, तो दूसरी तरफ उन महिला फुटबॉलरों की सुरक्षा को लेकर पूरी दुनिया की सांसें अटकी हुई…
 20 March 2026
नई दिल्ली: बिहार के लाल और क्रिकेट जगत के नए वंडर बॉय वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपने बल्ले की गूंज से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। महज…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
 19 March 2026
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…