रोनाल्डो से क्रूस तक...5 दिग्गज खिलाड़ी जो यूरो कप के बाद कहेंगे इंटरनेशनल फुटबॉल को अलविदा

Updated on 14-06-2024 01:46 PM
जर्मनी: फीफा वर्ल्ड कप 2022 के बाद आखिरकार एक बार फिर अब फैंस को इंटरनेशनल फुटबॉल का लुत्फ उठाने को मिलेगा। 15 जून से जर्मनी में यूरो कप का आगाज होने वाला है। बता दें कि यूरो कप वो होता है जिसमें सिर्फ यूरोप की टीमें भाग लेती हैं। हालांकि आज हम आपको बताने वाले हैं उन 5 दिग्गज फुटबॉलर्स के बारे में जो यूरो कप 2024 के बाद संन्यास ले सकते हैं। 2 ने तो पहले ही संन्यास का ऐलान कर दिया है।

मैनुअल नेउर

जर्मनी के मशहूर गोलकीपर मैनुएल नेउर को यूरो 2024 में शायद आखिरी बार इंटरनेशनल फुटबॉल खेलते हुए देखा जाएगा। मार्च में वो 38 साल के हो गए हैं। 2022 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में हार के बाद से वो नेशनल टीम के लिए नहीं खेले हैं.

लुका मोड्रिच

क्रोएशिया फुटबॉल टीम के सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी लुका मोड्रिच एक बार फिर यूरो कप में टीम की अगुवाई करेंगे। ये शायद उनका आखिरी बड़ा अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट होगा, क्योंकि वो जल्द ही अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास ले सकते हैं।

मोड्रिच ने 2006 फीफा विश्व कप में एक प्रभावशाली खिलाड़ी के रूप में क्रोएशिया के लिए अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। अब 38 साल की उम्र में वो अपने शानदार करियर के आखिरी चरण में हैं।

ओलिवर गिरौद

फ्रांस के बेहतरीन स्ट्राइकर्स में से एक, ओलिवियर गिरौद इस यूरो के बाद अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को अलविदा कह देंगे। राष्ट्रीय टीम के साथ उनके शानदार 13 साल का सफर यूरो कप के बाद खत्म हो जाएगा। गौर करने वाली बात ये है कि गिरौद अपने देश के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं - उन्होंने 131 मैचों में 57 गोल दागे हैं। उन्होंने युवा खिलाड़ियों को मौका देने के लिए संन्यास लेने का फैसला किया है।

टोनी क्रूस

जर्मनी के मिडफील्डर टोनी क्रूस इस यूरो के बाद हमेशा के लिए फुटबॉल छोड़ देंगे। वो जर्मनी को घरेलू मैदान पर सपनों जैसी चैंपियनशिप दिलाने की कोशिश करेंगे। बता दें कि 34 साल के क्रूस क्लब फुटबॉल से पहले ही संन्यास ले चुके हैं।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो

विश्व के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के लिए भी यह यूरो कप आखिरी इंटरनेशनल टूर्नामेंट साबित हो सकता है। वह छठी बार यूरो कप का हिस्सा होने वाले हैं। 2016 में रोनाल्डो की ही कप्तानी में पुर्तुगाल ने यूरो कप का खिताब जीता था।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत के बाद जहां एक तरफ जश्न का माहौल है, वहीं टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल के एक पोस्ट ने फैंस को…