रवीना टंडन से सोनू सूद तक, दिल्ली लाल किला के पास हुए ब्लास्ट से इन सेलेब्स को लगा गहरा सदमा, उठे दुआ के लिए हाथ

Updated on 11-11-2025 01:58 PM
दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास 10 नवंबर को हुए ब्लास्ट के बाद सरकार ने आसपास के इलाकों को हाई अलर्ट जारी कर दिया है। इसमें 12 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। वहीं, तमाम लोग घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस घटना ने एक बार फिर से देश को झकझोर कर रख दिया। बॉलीवुड सेलेब्स भी इस पर रिएक्ट कर रहे हैं।

दरअसल, राजधानी दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास एक कार में ये धमाका हुआ, जिसमें जान-माल की हानि हुई। भारी संख्या में दिल्ली पुलिस की टुकड़ियां, जांच एजेंसी और फॉरेंसिक टीम समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। इस घटना के बाद रवीना टंडन ने एक्स हैंडल पर लिखा, 'दिल्ली ब्लास्ट में जिन लोगों ने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदना है। भयावह खबर है।'

सोनू सूद ने दिल्ली ब्लास्ट के पीड़ितों की मदद करने के लिए कहा

एक्टर सोनू सूद ने लिखा, 'दिल्ली के लाल किला के पास आज जो ब्लास्ट हुआ है, उसमें प्रभावित सभी लोगों के प्रति मेरी संवेदना है। आइए पीड़ितों का सपोर्ट करें और एक-दूसरे का ख्याल रखें। और शांति बनाए रखें।'

थलपति विजय ने दिल्ली ब्लास्ट पर ट्वीट किया

साउथ एक्टर थलपति विजय ने एक्स हैंडल पर लिखा, 'दिल्ली के लाल किला मेट्रो के पास कार ब्लास्ट की खबर से गहर सदमा और धक्का लगा है, जिसमें कइयों की जान चला गई। जिन परिवारों ने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदना है। सभी घायलों के जल्द ठीक होने की दुआ करता हूं।'

सिद्धार्थ मल्होत्रा और रिद्धिमा कपूर का दिल्ली ब्लास्ट पर रिएक्शन

रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी, जो दिल्ली में रहती हैं, उन्होंने भी लिखा, 'जिन्होंने दिल्ली ब्लास्ट में अपनी जान गंवाई है या फिर घायल हुए है, उन लोगो और उनके परिवार के लिए मैं प्रार्थना करती हूं। लाल किला ब्लास्ट से स्तब्ध हूं। भगवान दोषियों को ढूंढे और उनको कड़ी सजा दे।' सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी इंस्टा स्टोरी में पोस्ट शेयर किया, 'लाल किला ब्लास्ट में प्रभावित सभी लोगों के प्रति मेरी संवेदना है। दिल्लीवालों स्ट्रॉन्ग रहिए और सुरक्षित रहिए।'
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…
 11 March 2026
साल 2023 की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म 'द केरल स्‍टोरी' की एक्ट्रेस अदा शर्मा बीते 1 महीने से घर पर खाली बैठी हैं। उनके पास काम नहीं है। 33 साल की अदा…
 11 March 2026
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में जी जान लगाकर जुटे नजर आ रहे हैं। जल्द ही उनकी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक…
 11 March 2026
एक्टर गोविंदा ने गलती से अपनी लाइसेंसी बंदूक से 2024 में पैर पर गोली मार ली थी। जिसके बाद उनको फौरन अस्पताल ले जाया गया था। वहां उनकी सर्जरी हुई…
 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…