लगातार 5 छक्के खाने से भारत की टेस्ट टीम में पहली बार मौका मिलने तक... आसान नहीं था यश दयाल का सफर

Updated on 09-09-2024 04:14 PM
नई दिल्ली: बीसीसीआई यानी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 8 सितंबर रात को बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया। इस टीम में ऋषभ पंत की तो वापसी हुई। लेकिन साथ ही 26 साल के तेज गेंदबाज यश दयाल को भी भारतीय टीम में पहली बार मौका मिला। हालांकि यश दयाल का टीम इंडिया तक का सफर बिल्कुल भी आसान नहीं था। उनको यहां तक पहुंचने के लिए काफी स्ट्रगल करना पड़ा।

रिंकू सिंह ने एक ओवर में मारे थे पांच लगातार छक्के

आईपीएल 2023 में यश दयाल गुजरात टाइटंस के लिए खेलते थे। कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ एक मैच में उन्हें रिंकू सिंह ने आखिरी ओवर में लगातार 5 छक्के लगाए थे। उन 5 छक्कों की वजह से गुजरात जीता हुआ मैच हार गई थी। लगातार 5 छक्के खाने के बाद यश दयाल बिखर गए थे। उनकी तबियत भी खराब हो गई थी। वह बीमार भी पड़ गए थे। हालांकि यश ने हार नहीं मानी। उन्होंने उसके बाद कड़ी मेहनत की। उसका नतीजा यह हुआ कि उन्हें अब भारतीय टेस्ट टीम से मेडन कॉल आ गया। अगर यश 5 छक्के खाने के बाद हार मान जाते। तो शायद वह यहां तक नहीं पहुंछते। लेकिन यूपी के इस गेंदबाज ने लड़ना नहीं छोड़ा। फिर आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए यश दयाल ने कमाल कर दिया।

यश दयाल का डॉमेस्टिक करियर

प्रथम श्रेणी क्रिकेट में यश दयाल ने 2018 में डेब्यू किया था। जब से अब तक उन्होंने खेले गए 24 मुकाबलों में 28.89 की औसत से 76 विकेट अपने नाम किए हैं। इसके अलावा आईपीएल में दयाल ने 28 मैचों में 28 विकेट लिए हैं। 5 सितंबर से शुरू हुई दलीप ट्रॉफी में इंडिया ए और इंडिया बी के मैच में यश इंडिया बी के लिए खेल रहे थे। उन्होंने दोनों पारियां मिलाकर इस मैच में 4 विकेट झटके।

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, आर जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, यश दयाल।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
 18 March 2026
आईपीएल 2026 के रोमांचक आगाज में अब दो हफ्ते से भी कम का समय बचा है। सभी 10 टीमों ने मैदान पर पसीना बहाना शुरू कर दिया है लेकिन इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: भारत के मशहूर चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की शादी का मंगलवार को लखनऊ में ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन आयोजित किया गया। राजनीति और खेल जगत की विभिन्न हस्तियों से सजी…
 18 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम की इस वक्त वाइट बॉल क्रिकेट में पूरी तरह से डॉमिनेशन देखने को मिल रही है। भारत ने 2024 के बाद 2026 में भी टी20 वर्ल्ड…
 18 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल में ड्रग रिहैबिलिटेशन हॉस्पिटल पर हवाई हमला किया है, जिससे 400 लोगों की मौत हो गई है जबकि 250 लोग चोटिल हैं। इस एयर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: अफ्रीकी फुटबॉल में बड़ा विवाद सामने आया है। कन्फेडरेशन ऑफ अफ्रीकन फुटबॉल (सीएएफ) ने अफ्रीकन कप ऑफ नेशंस 2026 के फाइनल का नतीजा पलटते हुए मोरक्को को चैंपियन घोषित…
 18 March 2026
भारत की पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा दुबई में मुश्किल दिन गुजारने के बाद वापस भारत लौट आई हैं। 39 साल की सानिया मिर्जा अपने बेटे के साथ दुबई में…