अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में नि:शुल्क टैली कोर्स 5 मई से

Updated on 04-05-2024 06:30 PM

कोरबा। शहर के हृदयस्थल दर्री रोड में स्थित अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रारंभ हो गया है। इस वर्ष महाविद्यालय द्वारा छात्राओं के लिए अनेक सुविधाएं प्रारंभ की जा रही हैं, जिससे छात्राओं को शिक्षा के पश्चात रोजगार के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। इसके अलावा पर्सनालिटी डेवलपमेंट, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी सहित बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों की सुविधा प्रारंभ की जा रही है।

अग्रसेन कन्या महाविद्यालय के अध्यक्ष सुनील जैन (टोनी) ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में नवीन पाठ्यक्रमों व सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। डिजिटल दुनिया के इस युग में कम्प्यूटर का बहुत बड़ा योगदान है, जिसे ध्यान में रखते हुए महाविद्यालय में बालिकाओं के लिए टैली कोर्स की सुविधा नि:शुल्क दी जाएगी, ताकि अधिक से अधिक संख्या में बालिकाएं कम्प्यूटर सीखने के लिए प्रेरित हो सकें।  इस वर्ष से महाविद्यालय में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए विशेष कक्षाएं संचालित की जाएंगी। विभिन्न प्रांतों से विशेषज्ञ शिक्षक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के लिए छात्राओं का मार्गदर्शन करेंगे।  छात्राओं के व्यक्तित्व विकास के लिए विशेष मार्गदर्शन दिया जाएगा।

इसके अलावा महाविद्यालय द्वारा अनेक कंपनियों से भी अनुबंध किया गया है। वे सत्र के पश्चात् महाविद्यालय में आकर छात्राओं का इंटरव्यू लेंगे और उन्हें रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे छात्राओं को शिक्षा के पश्चात् रोजगार की समस्या से मुक्ति मिलेगी। जैन ने आगे बताया कि महाविद्यालय द्वारा छात्राओं को विभिन्न उद्योगों, कंपनियों, कारखानों व अन्य स्थानों पर शैक्षणिक भ्रमण पर ले जाया जाएगा, जहां उन्हें कार्यों की बारीकियों से अवगत कराया जाएगा। महाविद्यालय परिसर में छात्राओं के लिए हाईटैक कैंटीन, फ्री वाईफाई, ई लाईब्रेरी, जिम, खेल का मैदान, एनएसएस एवं रेडक्रॉस, लैब, इनडोर आउटडोर खेल परिसर की सुविधाएं भी दी जाएंगी। जैन ने आगे बताया कि महाविद्यालय का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक छात्राओं को बेहतर उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना है।  उन्होंने छात्राओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में महाविद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं का लाभ लें।

इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रारंभ
अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में इस वर्ष बीए, बीएससी (बायो, गणित, सीएस, माइक्रो), बीसीए, बीकॉम, बीएससी (होम साइंस), बीएड, एमएससी (कम्प्यूटर साइंस), डीसीए, पीजीडीसीए, एमएसडब्ल्यू, एमकॉम, एमएससी (गणित), एमए (हिन्दी, राजनीति शास्त्र) में प्रवेश शुरू हो गया है। महाविद्यालय प्रशासन ने छात्राओं से अधिक से अधिक संख्या में प्रवेश लेने की अपील की है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
रायपुर।प्रदेश की पुरातत्त्वीय धरोहरों के संरक्षण, संवर्धन और जनभागीदारी को सुदृढ़ बनाने की दिशा में संस्कृति विभाग द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल के…
 09 March 2026
महासमुंद। बसना विकासखंड के ग्राम बन्सुला की निवासी श्रीमती भोजवती साहू की जिंदगी पति के निधन के बाद मुश्किलों से भरी हो गई थी। घर की सारी जिम्मेदारियां उनके कंधों पर…
 09 March 2026
रायपुर। सिसपाल विहार में 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सुधा सोसाइटी फाउंडेशन द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षा, गायन, योग, ध्यान,…
 09 March 2026
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को राज्यपाल रेमन डेका ने श्रीमती स्मिता सिंह, फाउंडर शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़, को उनके उत्कृष्ट सामाजिक सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया।उन्होंने श्रीमती स्मिता…
 09 March 2026
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को रायपुर के वीआईपी रोड स्थित बीएसएस प्रणवानंद स्कूल परिसर पहुंचकर  भारत माता की मूर्ति तथा भारत सेवाश्रम संघ के संस्थापक स्वामी प्रणवानंद…
 09 March 2026
रायपुर। समोदा गांव में कथित अफीम की खेती के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जोरदार हंगामा हुआ। आसंदी के सामने प्रदर्शन और नारेबाजी करने पर सभापति ने कांग्रेस…
 09 March 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सोमवार को प्रश्नकाल में पदोन्नति में आरक्षण का मुद्दा जोरदार तरीके से उठा। विधायक प्रबोध मिंज के सवालों को लेकर महिला एवं…
 09 March 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सोमवार को धान खरीदी का मुद्दा सदन में गरमाया रहा। बस्तर क्षेत्र के पंजीकृत किसानों से धान खरीदी नहीं होने के आरोप को…