ग्रो पर लगे धोखाधड़ी के आरोप:यूजर का दावा- निवेश के पैसे डूबे, इस घटना से निवेशकों के लिए क्या हैं लर्निंग्स

Updated on 29-06-2024 12:35 PM

इन्वेस्टिंग प्लेटफॉर्म ग्रो पर धोखाधड़ी का आरोप लगा है। यूजर ने दावा कि उसने 2020 में पराग पारिख म्यूचुअल फंड स्कीम में 10,000 रुपए निवेश किया। निवेश का ट्रांजैक्शन सक्सेसफुल रहा और निवेश का फोलियो नंबर भी जनरेट हुआ।

लेकिन जब वह रिडीम करना चाहा, तो पता चला कि निवेश हुआ ही नहीं था। इस मामले में ग्रो और निवेशक दोनों की ओर से निवेश के जरूरी कंपोनेंट्स की अनदेखी हुई। ग्रो ने कहा कि टेक्निकल फॉल्ट हुई और उसे ठीक किया जाएगा।

लेकिन, इस पूरे मामले में निवेशकों के लिए कई सीख हैं, जो उन्हें निवेश के पहले और पूरे निवेश के दौरान ध्यान रखनी चाहिए...

1. अकाउंट के हर स्टेटस को कई बार वेरिफाई करें
मीरा मनी के को-फाउंडर आनंद के. राठी के मुताबिक, एक बार अमाउंट डेबिट होने या निवेश हो जाने के बाद निवेशक का रोल यहीं समाप्त नहीं हो जाता है। इसके बाद भी किसी निवेश के बारे वल नमें कई बार कनफॉर्मेशम की गई होगी।

राठी के अनुसार ग्रो ऐप में यूजर को निवेश का स्टेटस दिखा रहा था इसका मतलब यह नहीं है कि अगर राशि डेबिट नहीं हुई है तो भी यह निवेश किया गया। अगर राशि डेबिट नहीं हुई है और यूजर के फोलियो में निवेश दिखा रहा है, तो इसमें यूजर की भी जिम्मेदारी है कि वह इसे वेरिफाई करें।

2. ईमेल के जरिए हर महीने CAS की जांच करें
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, निवेशकों को अपने म्यूचुअल फंड होल्डिंग्स की जांच करने के लिए केवल EOP पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। उन्हें हर महीने अपने रजिस्टर्ड ईमेल ID से RTA को रिक्वेस्ट भेजकर म्यूचुअल फंड कॉन्सोलिडेटेड अकाउंट स्टेटमेंट (CAS) मांगा सकते हैं। निवेशक चाहें तो www.camsonline.com पर जाकर भी मेल बैक सर्विस CAS के लिए रिक्वेस्ट कर सकते हैं।

3. KYC डिटेल की रेगुलरली चेक करें
FPSB इंडिया के CEO कृष्ण मिश्रा के मुताबिक, किसी भी समस्या से बचने के लिए निवेशकों को अपने मंथली म्यूचुअल फंड स्टेटमेंट की सावधानी से समीक्षा करनी चाहिए। KYC डिटेल की जानकारी चेक करती रहनी चाहिए। इसके अलवा यूजर्स को रेगुलरली अपने इन्वेस्टमेंट फोलियो को ट्रैक करनी चाहिए।

अब जानें, क्या है पूरा मामला ?
हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर हनेंद्र प्रताप सिंह नाम के एक यूजर ने ग्रो पर आरोप लगाया कि उसकी बहन ने ग्रो से म्यूचुअल फंड में निवेश किया। उसके अकाउंट से 10,000 रुपए डेबिट हुए और निवेश का फोलियो नंबर भी जनरेट हुआ। इन्वेस्टर के मुताबिक उसके अकाउंट में फंड से जुड़ी जानकारी भी दिखाई दे रही थी।

ग्रो ने कहा- गलती से डिस्प्ले हुआ इन्वेस्टमेंट फोलियो
यूजर के आरोप के बाद कंपनी ने एक डिटेल जवाब दिया और निवेशकों के कन्फ्यूजन दूर करने की कोशिश की। ग्रो के अनुसार, निवेशक ने 25 सितंबर, 2020 को BSE के बैंक मेंडेट से डायरेक्टली लिंक्ड (ISIP) के जरिए 10,000 रुपए का निवेश शुरू किया था।

इस सिस्टमेंटिक इन्वेस्टमेंट प्लान यानी SIP का ट्रांजैक्शन सीधा BSE के जरिए हुआ था। इस ट्रांजैक्शन का एक ऑर्डर ID (1XXXXXXX6) भी कस्टमर को मिला था। फिनटेक प्लेटफॉर्म ने कहा, '27 जून 2022 को हमें RTA रिवर्स फीड फाइलों में एक अलग फोलियो के लिए 50,000 रुपए का एक और लेनदेन दिखा।

जिसका ऑर्डर आईडी भी पुराना वाला ही था। इसी के चलते जब हमारे सिस्टम ने फाइल को प्रोसेस किया तो दोनों ऑर्डर ID एक समान होने के चलते 10,000 रुपए का ट्रांजैक्शन 50,000 रुपए में अपडेट हो गया। यहीं स्टेटस यूजर के पोर्टफोलियो में भी डिस्प्ले हुआ।

हमने 'गुड फेथ' में पैसे वापस कर दिए हैं
ग्रो ने एक अन्य पोस्ट में कहा कि निवेशक अपने क्लेम किए गए अमाउंट को लेकर चिंतित ना हों, यह सुनिश्चित किया जाता है कि सभी का निवेश सुरक्षित रहता है। हमने 'गुड फेथ' के आधार पर निवेशक का क्लेम अमाउंट वापस कर दिया है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
 14 March 2026
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
 14 March 2026
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…