पूर्व क्रिकेटर सलिल अंकोला की मां का शव मिला:गले में चोट के निशान मिले,हत्या की आशंका, घर में अकेली थीं

Updated on 05-10-2024 02:37 PM

पूर्व क्रिकेटर सलिल अंकोला की मां माला अशोक अंकोला (77) का शव पुणे में प्रभात रोड स्थित उनके घर पर संदिग्ध हालात में मिला है। चेहरे पर चोट के निशान थे। पुलिस इसे हत्या मान रही है। वे घर में अकेली थीं। जानकारी मिलने पर पुलिस उन्हें पुणे के अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। 

गर्दन पर जख्म थे 

जानकारी के मुताबिक दोपहर में जब घर पर काम करने के लिए हेल्पर पहुंची और उन्होंने घर की घंटी बजाई तो दरवाजा नहीं खुला। जिसके बाद हेल्पर ने अपनी बेटी को बुलाकर जानकारी दी। उसके बाद हेल्पर के पति ने घर का दरवाजा खोला। उस वक्त माला अंकोला खून से लथपथ थी। उसकी गर्दन पर चाकू का घाव था।उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। 

पहली पत्नी ने की थी खुदकुशी

सलिल अंकोला की पहली पत्नी परिणीति अंकोला ने साल 2013 में खुदकुशी कर ली थी। उस समय वह अपने मायके गईं हुई थी और घर के बाकी लोग एक शादी अटेंड करने गए हुए थे।

टीम इंडिया के लिए 20 वनडे और एक टेस्ट खेल चुके हैं अंकोला 

सलिल अंकोला टीम इंडिया के लिए एक टेस्ट और 20 वनडे मैच खेल चुके हैं। उन्होंने वनडे में 13 और टेस्ट में दो विकेट लिए। इसके अलावा उन्होंने अपने करियर में कुल 54 फर्स्ट क्लास और 75 लिस्ट ए मुकाबले भी खेले।

सचिन-द्रविड़ और गांगुली के साथ खेले अंकोला

सलिल अंकोला ने पाकिस्तान के खिलाफ 15 नवंबर, 1989 को कराची में टेस्ट डेब्यू किया था। हालांकि ये मैच उनका आखिरी टेस्ट मैच साबित हुआ। सलीम मलिक अंकोला के पहले शिकार थे। अंकोला ने पाकिस्तान के खिलाफ 1989 में ही वनडे डेब्यू किया था और उनका पहला वनडे विकेट इमरान खान थे। अंकोला अपने करियर का आखिरी मैच डरबन में 1997 में सचिन की कप्तानी में खेले।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
 18 March 2026
आईपीएल 2026 के रोमांचक आगाज में अब दो हफ्ते से भी कम का समय बचा है। सभी 10 टीमों ने मैदान पर पसीना बहाना शुरू कर दिया है लेकिन इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: भारत के मशहूर चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की शादी का मंगलवार को लखनऊ में ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन आयोजित किया गया। राजनीति और खेल जगत की विभिन्न हस्तियों से सजी…
 18 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम की इस वक्त वाइट बॉल क्रिकेट में पूरी तरह से डॉमिनेशन देखने को मिल रही है। भारत ने 2024 के बाद 2026 में भी टी20 वर्ल्ड…
 18 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल में ड्रग रिहैबिलिटेशन हॉस्पिटल पर हवाई हमला किया है, जिससे 400 लोगों की मौत हो गई है जबकि 250 लोग चोटिल हैं। इस एयर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: अफ्रीकी फुटबॉल में बड़ा विवाद सामने आया है। कन्फेडरेशन ऑफ अफ्रीकन फुटबॉल (सीएएफ) ने अफ्रीकन कप ऑफ नेशंस 2026 के फाइनल का नतीजा पलटते हुए मोरक्को को चैंपियन घोषित…
 18 March 2026
भारत की पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा दुबई में मुश्किल दिन गुजारने के बाद वापस भारत लौट आई हैं। 39 साल की सानिया मिर्जा अपने बेटे के साथ दुबई में…