पूर्व बांग्लादेशी कप्तान तमीम इकबाल को हार्ट अटैक आया:मैच खेलते समय तबीयत बिगड़ी

Updated on 24-03-2025 03:04 PM

बांग्लादेश के पूर्व कप्तान तमीम इकबाल को सोमवार की सुबह हार्ट अटैक के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तमीम को मैच खेलने के दौरान हार्ट अटैक आया।

तमीम सावर में मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब और शाइनपुकुर क्रिकेट क्लब के बीच ढाका प्रीमियर डिवीजन क्रिकेट लीग मैच खेल रहे थे, तभी उन्हें सीने में तेज दर्द महसूस हुआ।

तमीम को अस्पताल में निगरानी में रखा गया 

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के फीजिशियन डॉ. देबाशीष चौधरी ने कहा, मैच के दौरान तमीम ने सीने में दर्द की शिकायत की और उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी जांच की गई और ECG किया गया। वे असहज महसूस कर रहे थे और ढाका वापस जाना चाहते थे। एक एम्बुलेंस को बुलाया गया और जब वह अस्पताल से मैदान पर लौट रहे थे, तो उन्हें फिर से सीने में दर्द महसूस हुआ। इसके बाद उन्हें दूसरी बार अस्पताल लाया गया और पता चला कि उन्हें बहुत बड़ा दिल का दौरा पड़ा है। अब उन्हें फाजिलतुन्नेस अस्पताल में निगरानी में रखा गया है।

तमीम ने इसी साल जनवरी में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था

तमीम इकबाल ने इसी साल जनवरी में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था। यह दूसरी बार था जब उन्होंने अपने करियर को अलविदा कहा है। तमीम ने जुलाई 2023 में भी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था, लेकिन 24 घंटे के भीतर ही अपना फैसला बदल दिया था।

तमीम ने बांग्लादेश के लिए अपना आखिरी मैच सितंबर 2023 में खेला। उन्होंने फरवरी 2007 में जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे मैच से अपने इंटरनेशनल करियर का आगाज किया।

तमीम का इंटरनेशनल रिकॉर्ड 

तमीम इकबाल ने 70 टेस्ट मैचों में 38.89 के एवरेज से 5134 रन बनाए। इसमें 10 शतक और 31 अर्धशतक शामिल रहे। वहीं 243 वनडे में उनके नाम पर 36.65 की औसत से 8357 रन दर्ज हैं। वनडे इंटरनेशनल में 14 शतक और 56 अर्धशतक लगाए। तमीम ने 78 टी-20 इंटरनेशनल में 24.08 के एवरेज से 1758 रन बनाए। इसमें उनके नाम पर 1 शतक और सात अर्धशतक दर्ज हैं।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले फ्रेंचाइजियों के लिए बुरी खबर सामने आई है। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बिग थ्री यानी पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड टूर्नामेंट के…
 20 March 2026
तेहरान: ईरान में एक तरफ 19 वर्षीय पहलवान को मौत की सजा दी गई है, तो दूसरी तरफ उन महिला फुटबॉलरों की सुरक्षा को लेकर पूरी दुनिया की सांसें अटकी हुई…
 20 March 2026
नई दिल्ली: बिहार के लाल और क्रिकेट जगत के नए वंडर बॉय वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपने बल्ले की गूंज से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। महज…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
 19 March 2026
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…