रोहित शर्मा को छोड़िए, शुभमन गिल पर लगा ग्रहण, ऐसा घटिया शॉट खेलकर हुए आउट

Updated on 23-10-2025 02:30 PM
एडिलेड: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच एडिलेड ओवल में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। उनका यह फैसला सही भी साबित हो रहा है। भारत के 2 विकेट 17 रन के स्कोर पर गिर गए। कप्तान शुभमन गिल पहले वनडे के बाद दूसरे वनडे में भी फ्लॉप हो गए। शुभमन 9 गेंद पर 9 रन बनाकर आउट हो गए।

वह एक खराब शॉट खेलकर आउट हुए। शुभमन 30 यार्ड सर्कल में फील्डर के ऊपर से बड़ा शॉट मारना चाहते थे। लेकिन, वह मिड ऑफ पर मिचेल मार्श को कैच थमा बैठे। पहले वनडे में गिल सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गए थे। शुभमन के लिए अब तक यह सीरीज यादगार नहीं रही।

वनडे में गिल को कप्तानी नहीं आ रही रास?

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले ही शुभमन गिल को भारत का नया वनडे कप्तान नियुक्त किया गया था। उन्होंने रोहित शर्मा को कप्तानी से रिप्लेस किया। हालांकि, वनडे में अब तक गिल को कप्तानी रास नहीं आई है। उनका बल्ला खामोश रहा है। वहीं टेस्ट में उनके साथ इसका उलटा हुआ है। टेस्ट में बतौर कप्तान इंग्लैंड के खिलाफ पहली सीरीज में ही शुभमन का बल्ला जमकर बोला था। उन्होंने रनों का अंबार लगाया था।

विराट कोहली फिर डक पर हुए आउट

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली एक बार फिर डक पर आउट हो गए हैं। वह 4 बॉल खेलकर जेवियर बार्टलेट की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। इससे पहले, पहले वनडे में भी विराट कोहली शून्य पर ही डक पर आउट हो गए थे। कोहली खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। बता दें कि भारत पर्थ में खेले गए पहले वनडे में डीएलएस मैथड के चलते 7 विकेट से हरा दिया था।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत के बाद जहां एक तरफ जश्न का माहौल है, वहीं टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल के एक पोस्ट ने फैंस को…