चुनावी प्रक्रिया देखने पहुंचे विदेशी मेहमान, सीएम साय ने किया स्वागत

Updated on 04-05-2024 06:35 PM

रायपुर। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र यानी हमारे देश भारत में इन दिनो देश की सरकार चुनने के लिए चुनाव हो रहा है। इस चुनाव पर दुनियाभर की नजर है। ऐसे में पार्टियों के प्रचार अभियान और मतदाताओं के मन को समझने की कोशिश करने के लिए कई देशों के राजनयिकों का एक दल इन दिनों भारत आया है। इन्हीं में से एक एक सात सदस्यीय दल ने इन दिनों छत्तीसगढ़ में है। इस दल ने शुक्रवार की रात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सीएम हाउस में मुलाकात की। सीएम साय ने उनसे चुनाव प्रक्रिया को लेकर लम्बी चर्चा की और चुनाव प्रक्रिया की बारीकियां बताईं। विदेशी मेहमानों ने भी मुख्यमंत्री के साथ अपने अनुभव साझा किये।

चुनाव की बारीकियां समझने पहुंचे इस दल को छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति, खानपान, मेहमाननवाजी और यहाँ हो रहे विकास कार्य आश्चर्यजनक लगे। नेपाल, बांग्लादेश, मॉरीशस और रूस से आए सदस्यों ने बताया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आभारी हैं, जिन्होंने 25 वैश्विक पार्टियों को लोकसभा चुनाव के प्रचार अभियान को देखने-समझने के लिए आमंत्रित किया। यहाँ उन्हें दुनिया की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी भाजपा के चुनावी अभियान को समझने का मौका मिला, साथ ही विश्व के सबसे बड़े नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह पार्टी किस तरह चुनाव लड़ती है। उन्होंने यह भी देखा।



इस दौरान सीएम साय ने सभी अतिथियों को बस्तर, सरगुजा और जशपुर के प्राकृतिक पर्यटन स्थलों के बारे में अवगत कराया। वहां की आदिवासी संस्कृति, कला, वेशभूषा और खानपान के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने अतिथियों को मात्र 3 महीने की उनकी सरकार में जनहित के किए गए कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। एक-एक जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और उसके लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दी। छत्तीसगढ़ घूम कर सभी अतिथि बहुत ही खुश दिखे और मौका मिलने पर फिर यहाँ आने की बात कही।

विधायक अनुज ने माते रहिबे...सुनाकर जीता दिल
मुख्यमंत्री निवास में सीएम साय से मिलने आये विदेशी राजनयिकों के दल को पद्मश्री से सम्मानित छत्तीसगढ़ी सिनेमा के सुपर स्टार और अब विधायक अनुज शर्मा ने लोक गीत सुनाकर मंत्रमुग्ध कर दिया। अनुज शर्मा ने दल को प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी लोक गीत माते रहिबे रे अलबेला मोर... सुनाया। मुख्यमंत्री ने भी अनुज शर्मा के लोक गीत का आनंद लिया। सभी ने ताली बजाकर अनुज शर्मा का अभिनंदन किया।

विदेश दल में यह लोग शामिल
छत्तीसगढ़ आने वाले सदस्यों में बांग्लादेश की पार्टी बांग्लादेश आवामी लीग के सांसद डॉ. सलीम महमूद, रूस की यूनाइटेड रशिया पार्टी की सांसद वालेरिया गोरोकोवा, क्रिस्टीना अनैनीना, मॉरीशस की पार्टी मॉरिशियन सोशल डेमोक्रेट के सांसद ओगेन्द्र नाथ सिंह सिकुन, नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ नेपाल के सांसद विष्णु रीमल, मात्रिका प्रसाद यादव, राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के सांसद शिशिर खानाल ने भारतीय जनता पार्टी के "बीजेपी को जानें (KNOW BJP)" कैंपेन के तहत छत्तीसगढ़ में भाजपा के चुनाव प्रचार को करीब से देखा।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
रायपुर।प्रदेश की पुरातत्त्वीय धरोहरों के संरक्षण, संवर्धन और जनभागीदारी को सुदृढ़ बनाने की दिशा में संस्कृति विभाग द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल के…
 09 March 2026
महासमुंद। बसना विकासखंड के ग्राम बन्सुला की निवासी श्रीमती भोजवती साहू की जिंदगी पति के निधन के बाद मुश्किलों से भरी हो गई थी। घर की सारी जिम्मेदारियां उनके कंधों पर…
 09 March 2026
रायपुर। सिसपाल विहार में 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सुधा सोसाइटी फाउंडेशन द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षा, गायन, योग, ध्यान,…
 09 March 2026
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को राज्यपाल रेमन डेका ने श्रीमती स्मिता सिंह, फाउंडर शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़, को उनके उत्कृष्ट सामाजिक सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया।उन्होंने श्रीमती स्मिता…
 09 March 2026
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को रायपुर के वीआईपी रोड स्थित बीएसएस प्रणवानंद स्कूल परिसर पहुंचकर  भारत माता की मूर्ति तथा भारत सेवाश्रम संघ के संस्थापक स्वामी प्रणवानंद…
 09 March 2026
रायपुर। समोदा गांव में कथित अफीम की खेती के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जोरदार हंगामा हुआ। आसंदी के सामने प्रदर्शन और नारेबाजी करने पर सभापति ने कांग्रेस…
 09 March 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सोमवार को प्रश्नकाल में पदोन्नति में आरक्षण का मुद्दा जोरदार तरीके से उठा। विधायक प्रबोध मिंज के सवालों को लेकर महिला एवं…
 09 March 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सोमवार को धान खरीदी का मुद्दा सदन में गरमाया रहा। बस्तर क्षेत्र के पंजीकृत किसानों से धान खरीदी नहीं होने के आरोप को…