पिछले 9 साल में पहली बार संजू के साथ BCCI ने किया न्याय, अब तो ये आखिरी मौका है!

Updated on 29-09-2024 02:47 PM
नई दिल्ली: भारतीय टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन एक ऐसे खिलाड़ी रहे हैं, जिनकी खेल से ज्यादा चर्चा उनके टीम में चयन को लेकर होता रहा है। संजू को पहली बार टीम इंडिया में 9 साल पहले 2015 में खेलने का मौका मिला था। तब ले लेकर संजू टीम से अंदर और बाहर होते रहे हैं। उन्हें कभी भी लगातार 10 मैचों में खेलने का मौका मिला है। इसकी वजह ये रही है कि संजू हमेशा बैकअप के तौर टीम में रहे हैं। यही कारण है कि पीछले कुछ समय से टीम इंडिया में जगह मिलने के बावजूद संजू सैसमन सिर्फ बेंच पर ही रहे हैं।

हालांकि, स्थिति अब बदली है और उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ मुख्य विकेटकीपर के तौर पर टीम में चुना गया है। भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है, जिसकी शुरुआत 6 अक्टूबर से होगी। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में संजू सैमसन को इस बार बेहतरीन मौका मिला है। क्योंकि, जितेश शर्मा उनके बैकअप के तौर पर हैं। ऐसे में संजू इस मौके को नहीं चूकना चाहेंगे।

संजू सैमसन टीम इंडिया के लिए अब तक सिर्फ दो फॉर्मेट में ही खेल पाए हैं। वनडे की बात जाए तो संजू को 16 मैचों में खेलने का मौका मिला है, जिसमें उन्होंने 1 शतक और 3 अर्धशतक के साथ 510 रन बनाए हैं। इसके अलावा टी20 फॉर्मेट में संजू 30 मैचों में मैदान पर उतरे जिसमें वह सिर्फ 44 रन बना सके हैं। इस फॉर्मेट में संजू सैमसन ने सिर्फ दो फिफ्टी लगाई है।

भारतीय क्रिकेट टीम-

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, रियान पराग, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, मयंक यादव।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
 18 March 2026
आईपीएल 2026 के रोमांचक आगाज में अब दो हफ्ते से भी कम का समय बचा है। सभी 10 टीमों ने मैदान पर पसीना बहाना शुरू कर दिया है लेकिन इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: भारत के मशहूर चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की शादी का मंगलवार को लखनऊ में ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन आयोजित किया गया। राजनीति और खेल जगत की विभिन्न हस्तियों से सजी…
 18 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम की इस वक्त वाइट बॉल क्रिकेट में पूरी तरह से डॉमिनेशन देखने को मिल रही है। भारत ने 2024 के बाद 2026 में भी टी20 वर्ल्ड…
 18 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल में ड्रग रिहैबिलिटेशन हॉस्पिटल पर हवाई हमला किया है, जिससे 400 लोगों की मौत हो गई है जबकि 250 लोग चोटिल हैं। इस एयर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: अफ्रीकी फुटबॉल में बड़ा विवाद सामने आया है। कन्फेडरेशन ऑफ अफ्रीकन फुटबॉल (सीएएफ) ने अफ्रीकन कप ऑफ नेशंस 2026 के फाइनल का नतीजा पलटते हुए मोरक्को को चैंपियन घोषित…
 18 March 2026
भारत की पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा दुबई में मुश्किल दिन गुजारने के बाद वापस भारत लौट आई हैं। 39 साल की सानिया मिर्जा अपने बेटे के साथ दुबई में…