'बाइक चलाने और प्रोटीन खाने पर ध्यान दें', विवेक अग्निहोत्री ने जॉन अब्राहम पर कसा तंज, कहा- फिल्मों में न घुसें
Updated on
26-08-2025 02:23 PM
'द बंगाल फाइल्स' के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री बेबाक अंदाज के लिए मशहूर हैं। उन्होंने अब जॉन अब्राहम पर निशाना साधा है और तंज लहजे में एक सलाह दे दी है। क्योंकि एक्टर ने उनकी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को 'हाइपर-पॉलिटिकल' बताया था। इस पर डायरेक्टर ने जॉन से कहा कि वह फिल्मों के बजाय बॉडी बनाने और बाइक चलाने पर अपना ध्यान लगाएं।
दरअसल, जॉन अब्राहम ने 'इंडिया टुडे' को एक इंटरव्यू में कहा था कि वह कभी भी 'हाइपर-पॉलिटिकल' के जरिए लोगों को इम्प्रेस करने के लिए 'द कश्मीर फाइल्स' और 'छावा' जैसी फिल्में नहीं बनाएंगे। इसके बाद NDTV से बातचीत में विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि जॉन अब्राहम सिर्फ एक एक्टर हैं, इतिहासकार या फिर कोई बुद्धिजीवी नहीं। उन्होंने कहा कि एक्टर अपने जॉनर के लिए फेमस हैं और उन्हें इसी पर अपना ध्यान लगाना चाहिए।
जॉन अब्राहम के बारे में बोले विवेक अग्निहोत्री
विवेक अग्निहोत्री ने कहा, 'जॉन इतिहासकार, बुद्धिजीवी, थिंकर और राइटर नहीं हैं। वह सत्यमेव जयते जैसी कट्टर राष्ट्रवादी फिल्में भी बनाते रहे हैं। उन्होंने द डिप्लोमैट और उसी तरह की कई मूवीज बनाई हैं। उन्होंने कई कारणों से कहा होगा। अगर आपने मुझे बताया होता कि किसी महान इतिहासकार ने यह कहा है, तो मैं इसे समझ जाता। मुझे इसकी परवाह नहीं कि वह क्या कह रहे हैं। भारत का माहौल कब हाइपर-पॉलिटिकल नहीं था? ऐसा कब था जब भारत में हिंदू-मुस्लिम और जातिगत मुद्दे कभी अस्तित्व में नहीं रहे?'
विवेक अग्निहोत्री ने जॉन अब्राहम पर तंज कसा
डायरेक्टर ने कहा कि उन्हें जॉन अब्राहम की बातों से कभी फर्क नहीं पड़ेगा। नेशनल अवॉर्ड विनर ने कहा, 'वह बाइक चलाने और अपनी बॉडी दिखाने और प्रोटीन खाने के लिए जाने जाते हैं। उन्हें इन्हीं चीजों पर ध्यान देना चाहिए, फिल्मों में न ही घुसे तो बेहतर है।' जबकि जॉन ने पुराने इंटरव्यू में कहा था कि उनके लिए 'कश्मीर फाइल्स' जैसी फिल्में बनाना 'डरावना' है।
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…