मतगणना के लिए गणना सुपरवाईजरों, सहायक व माइक्रो आब्जर्वर को दिया गया प्रथम चरण प्रशिक्षण

Updated on 24-05-2024 06:22 PM

जगदलपुर। लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत मतगणना कार्य के लिए शुक्रवार को  कलेक्टोरेट स्थित प्रेरणा कक्ष में गणना सुपरवाईजर, सहायकों तथा माइक्रो ऑब्जर्वर को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी  विजय दयाराम के.की मौजूदगी में आयोजित प्रशिक्षण में उपस्थित सभी अधिकारी-कर्मचारियों को निर्वाचन आयोग के नियमों के तहत पूरी सतर्कता से त्रुटिरहित मतगणना दायित्व को निर्वहन करने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण को व्यावहारिक रूप देने मतगणना कक्ष का मॉडल बनाकर भी समझाया गया। वहीं मतगणना के लिए कंट्रोल यूनिट का हेंडआन भी करवाया गया।

प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए कलेक्टर ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों से कहा कि निर्वाचन दायित्व में मतगणना कार्य भी महत्वपूर्ण है इस दायित्व को निभाने के लिए जो अवसर मिला है, उसे समन्वय एवं तालमेल के साथ संपन्न करने के लिए प्रशिक्षण में बताए गए नियमों एवं निर्देशों को गंभीरतापूर्वक समझें और प्रत्येक बारिकी को सीखें, ताकि अपने निर्धारित दायित्वों को पूरी तत्परता से निर्वहन कर सकें।

गौरतलब है कि जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों बस्तर, जगदलपुर एवं चित्रकोट के ईव्हीएम मतों की गणना 14-14 टेबल में किये जायेंगे। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर्स द्वारा मतगणना कार्य की संपूर्ण पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान निष्पक्ष एवं पारदर्शिता पूर्ण मतगणना के लिए उपयोगी सुझाव एवं निर्देश दिए गए। मास्टर ट्रेनर्स द्वारा मतगणना के पूर्व की तैयारी, मानव संसाधन एवं अन्य जरूरी संसाधनों की व्यवस्था, इव्हीएम से मतगणना की प्रक्रिया, मतगणना व्यवस्था सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। मतगणना दिवस के दिन स्ट्रांग रूम और मतगणना कक्ष में अपेक्षित नियमों के पालन के बारे में बताया गया। प्रशिक्षण में कंट्रोल यूनिट के मतों की गणना की संपूर्ण प्रक्रिया को सरलता से समझाया गया। वहीं मतगणना दलों के शंकाओं का समाधान किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत प्रकाश सर्वे ने सभी गणना सुपरवाइजर, गणना सहायक एवं माइक्रो आब्जर्वर का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें मतगणना की प्रत्येक बारीकियों को सीखने-समझने कहा। वहीं उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण वर्मा ने कहा कि मतगणना से सम्बंधित सभी जरुरी प्रक्रियाओं तथा महत्वपूर्ण बिंदुओं को अच्छी तरह से समझ लें, ताकि मतगणना करते समय किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो। इस मौके पर संयुक्त कलेक्टर सुनील शर्मा, एआरओ सुब्रत प्रधान, एआर राणा एवं भरत कौशिक सहित मास्टर्स ट्रेनर्स मौजूद रहे।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
रायपुर, राजधानी के गंज थानाक्षेत्र में कारोबारी का 10 लाख रुपए लेकर मुंशी फरार हो गया। कारोबारी की शिकायत पर गंज पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच में लिया है।कारोबारी का…
 13 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सख्ती के बाद भी बिलासपुर में DJ-धुमाल और आंखों को नुकसान पहुंचाने वाली प्रतिबंधित लेजर लाइट पर रोक नहीं लगी है। यही वजह है कि शहर में…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर के तेलीबांधा इलाके के होटल एरिना बुटिक में मिली दो उजबेकिस्तानी महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने तीन महीने की जांच के बाद एफआईआर दर्ज की है। पुलिस को मुखबिर…
 13 March 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में संजय बाजार की व्यवस्था सुधारने को लेकर नगर निगम ने व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में बाजार की सफाई, मटन मार्केट संचालन, यूजर चार्ज से जुड़ी भ्रांतियों…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में यातायात पुलिस की सख्ती का असर अब साफ तौर पर सड़क हादसों के आंकड़ों में दिखाई देने लगा है। पुलिस ने इस साल नियम तोड़ने वालों पर…
 13 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के उद्योगों में लगातार हो रही घटनाओं और मजदूरों की मौत के मामलों को गंभीरता से लिया गया है। जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग और कालाबाजारी के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बड़ा अभियान चलाया है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर खाद्य…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में बीजेपी नेता विनायक ताम्रकर से जुड़े अफीम की अवैध खेती मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला…