पहले वेलालागे को मारे 5 छक्के, फिर पिता के मौत की खबर सुनकर शॉक हो गए मोहम्मद नबी, रिएक्शन वायरल

Updated on 19-09-2025 01:44 PM
अबू धाबी: अफगानिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नबी ने श्रीलंका के खिलाफ मैच में विस्फोटक बैटिंग की। उन्होंने सिर्फ 22 गेंदों पर 60 रनों की तूफानी पारी खेली। श्रीलंका की पारी का आखिरी ओवर दुनिथ वेलालागे ने डाला था। इस ओवर में नबी ने 5 छक्के मार दिए। वह ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हो लेकिन तब तक ओवर में 32 रन बन गए थे। यह टी20 एशिया कप इतिहास का सबसे महंगा ओवर भी था।

वेलालागे के पिता का निधन

अबू धाबी में हुए एशिया कप ग्रुप बी के इस मैच के बाद एक दुखद घटना हुई। श्रीलंका के स्पिनर दुनिथ वेलालागे के पिता सुरंगा का निधन हो गया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मोहम्मद नबी को जब यह खबर मिली तो वे बहुत दुखी हो गए। मैच के बाद पत्रकारों ने नबी को यह दुखद समाचार दिया।
मोहम्मद नबी ने सोशल मीडिया पर भी शोक व्यक्त किया। उन्होंने वेलालागे और उनके पिता की फोटो फोटो शेयर करके लिखा- दुनिथ वेलालागे और उनके परिवार के प्रति उनके प्यारे पिता के निधन पर मेरी हार्दिक संवेदना। भाई, मजबूत रहो।
दुनिथ वेलालेगा एशिया कप को छोड़र श्रीलंका लौट चुके हैं। जैसे ही उन्हें यह खबर पता चली, उन्होंने कोलंबो की फ्लाइट पकड़ ली। अब वह टूर्नामेंट में खेलने के लिए वापस लौटेंगे या नहीं यह साफ नहीं है। श्रीलंका की टीम का अगला मुकाबला शनिवार को है। टीम सुपर-4 के मैच में बांग्लादेश से भिड़ेगी। इसके बाद 23 को पाकिस्तान और 26 को भारत से मैच है।अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में श्रीलंका की टीम को आसान जीत मिली। कुसल मेंडिस ने 74 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत के बाद जहां एक तरफ जश्न का माहौल है, वहीं टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल के एक पोस्ट ने फैंस को…