पहले फाफ, फिर रसेल अब ग्लेन मैक्सवेल, ऑक्शन से पहले यह चल क्या रहा है? कंगारू खिलाड़ी ने उठाया बड़ा कदम

Updated on 02-12-2025 02:01 PM
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का मिनी ऑक्शन अबू धाबी के एथिहाद एरिना में 16 दिसंबर को होने वाला है। ऑक्शन के लिए कुल 1355 प्लेयर्स ने अपना नाम रजिस्टर करवाया है। लेकिन, इस बार ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ने अपना नाम नहीं दिया है। उन्होंने ऑक्शन में अपना नाम न देने का फैसला किया है। इसकी जानकारी खुद ग्लेन मैक्सवेल ने फैंस को सोशल मीडिया पर दी है।

ग्लेन मैक्सवेल ने अपने बयान में क्या कहा?

ग्लेन मैक्सवेल ने सोशल मीडिया पर बयान जारी करते हुए कहा, 'आईपीएल में कई जबरदस्त सीजन बिताने के बाद, मैंने इस साल नीलामी में अपना नाम न डालने का फैसला किया है। यह एक बड़ा फैसला है और इस लीग ने मुझे जो कुछ भी दिया है उसके लिए मैं बहुत आभार के साथ यह फैसला लेता हूं। आईपीएल ने मुझे एक क्रिकेटर और एक इंसान के रूप में ढालने (शेप) में मदद की है। मैं भाग्यशाली रहा हूं कि मुझे विश्वस्तरीय साथियों के साथ खेलने, अविश्वसनीय फ्रैंचाइज़ियों का प्रतिनिधित्व करने और ऐसे प्रशंसकों के सामने प्रदर्शन करने का मौका मिला है जिनका जुनून बेजोड़ है। भारत की यादें, चुनौतियां और ऊर्जा हमेशा मेरे साथ रहेंगी।'
ग्लेन मैक्सवेल पिछले सीजन पंजाब किंग्स का हिस्सा थे। उंगली की चोट की वजह से वह सीजन के बीच में ही बाहर हो गए थे। पंजाब ने उनकी जगह मिचेल ओवेन को शामिल किया था। 37 साल के हो चुके मैक्सवेल के लिए यह आईपीएल करियर की समाप्ति हो सकती है। मैक्सवेल 2012 से आईपीएल खेल रहे हैं। वह दिल्ली डेयरडेविल्स, मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स, और आरसीबी के लिए खेल चुके हैं।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…