पहले बल्ले से कूटा फिर स्पिन में फंसाया, 16 साल बाद ग्लेन फिलिप्स ने ऐसा कर NZ के लिए रचा इतिहास

Updated on 02-03-2024 12:58 PM
वेलिंग्टन: न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स ने वेलिंग्टन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट प्रदर्शन किया। ग्लेन फिलिप्स न्यूजीलैंड के लिए 16 बाद घर में पांच विकेट लेने वाले पहले कीवी स्पिनर बने हैं। बल्ले और गेंद दोनों से उनके शानदार प्रदर्शन ने न्यूजीलैंड को पहली पारी में खराब शुरुआत से उबरने में मदद की।

ग्लेन फिलिप्स ने बल्ले और गेंद से किया कमाल
पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 179 रनों पर आउट कर दिया, जिससे उन्हें 204 रनों की बढ़त मिली। हालांकि, फिलिप्स ने सिर्फ 70 गेंदों पर 13 चौकों की मदद से 71 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। इससे न्यूजीलैंड ठीक ठाक टोटल तक पहुंच पाई। मैच के तीसरे दिन, जब ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट पर 13 रन बनाकर अपनी पारी फिर से शुरू की, तो फिलिप्स न्यूजीलैंड के लिए पांचवें गेंदबाज के रूप में आए। उन्होंने 28 रन पर स्टंप आउट हुए उस्मान ख्वाजा का विकेट लेकर तुरंत प्रभाव डाला। फिलिप्स ने ट्रैविस हेड (28), मिशेल मार्श (गोल्डन डक), एलेक्स कैरी (3) और कैमरन ग्रीन (34) के विकेट लेकर अपने प्रभावशाली स्पैल को जारी रखा। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया 164 रन पर ऑल आउट हो गया, जिससे न्यूजीलैंड को मैच जीतने के लिए 369 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य मिला।

16 साल पहले जीतन पटेल और डेनियल विटोरी ने लिए थे 5 विकेट
यह टेस्ट क्रिकेट में फिलिप्स का पहला पांच विकेट हॉल ही नहीं था, बल्कि सभी प्रथम श्रेणी मैचों में उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी था। गौरतलब है कि 2008 के बाद से किसी भी न्यूजीलैंड के स्पिनर ने घर में पांच विकेट नहीं लिए हैं। इस उपलब्धि को हासिल करने वाले आखिरी दो कीवी स्पिनर जीतन पटेल और डैनियल विटोरी थे, जिन्होंने दिसंबर 2008 में वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐसा किया था।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम वरुण चक्रवर्ती को प्रमुख स्पिनर के रूप में मौका दे रही है। वहीं चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव बेंच पर हैं। उन्हें स्पिन…
 06 March 2026
वाशिंगटन: लियोनेल मेसी की टीम इंटर मियामी ने मेजर लीग सॉकर का खिताब पहली बार अपने नाम किया। इस जीत के बाद टीम के खिलाड़ियों को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 06 March 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने गुरुवार को पुष्टि की है कि कैरेबियाई टीम को घर लौटाने के लिए एक चार्टर उड़ान की व्यवस्था कर दी गई है। अमेरिका और इजरायल…
 06 March 2026
नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में बीते गुरुवार को खेला गया। 250 से ज्यादा रन बनाने…
 05 March 2026
नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल-2 खेला जाना है। यह मुकाबला मुंबई का ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में होगा। इस मैच में जसप्रीत बुमराह एक…
 05 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज यानी 5 मार्च को दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाला है। दोनों टीमों के बीच टक्कर के…