कैंप क्षेत्र में फायरिंग : बदमाशों ने जेल से छूटे नाबालिग को बनाया निशान...

Updated on 21-06-2024 06:08 PM

भिलाई। छावनी थाना क्षेत्र के केम्प 2 के मिलन चौक पर शुक्रवार को फायरिंग से हड़कंप मच गया। नकाबपोश बदमाशों ने हत्या के मामले में जेल से छूटे नाबालिग आरोपी को निशाना बनाया लेकिन वह बाल-बाल बच गया। हालांकि पुलिस फायरिंग होने से इंकार कर रही है। वहीं नकाबपोशों ने जिस नाबालिग को निशाने पर लिया था, उसके मामा ने गोली चलने की आवाज सुनने का दावा किया है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर रिवाल्वर व तलवार जब्त की है।

दरअसल नकाबपोश शख्स द्वारा जिस नाबालिग को टार्गेट बनाकर रिवाल्वर से फायरिंग किए जाने का दावा किया जा रहा है वह बीते 21 जनवरी 2024 को हुई शिवम साव हत्याकांड का एक आरोपी है। इस नाबालिग आरोपी को आज पेशी में न्यायालय जाना था। इसके लिए अपने दोस्त करण के साथ कुछ पैसे लेने अपने मामा साबिर खान के घर जा रहा था। तभी पीछे से चार नकाबपोश उन पर हमला करने दौड़ पड़े। भनक लगते ही नाबालिग और उसका दोस्त दौड़ते हुए भागने लगे। बताया जा रहा है कि इस दौरान एक नकाबपोश ने रिवाल्वर से फायरिंग कर दी। हालांकि गोली किसी को भी नहीं लगी और दोनों युवक बचकर भाग निकले।



घटन की सूचना के बाद छावनी सीएसपी हरीश पाटिल व थाना प्रभारी उप निरीक्षक चेतन चन्द्राकर दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में साफ दिख है कि एक नकाबपोश रिवाल्वर ताने नाबालिग को दौड़ा रहा है। पुलिस का कहना है कि फुटेज में गोली चलने का सबूत नजर नहीं आ रहा है। फुटेज की बारीकी से जांच के बाद वास्तविकता सामने आ जाएगी। इधर शिवम साव हत्याकांड के जेल से छूटे नाबालिग आरोपी के मामा साबिर खान का कहना है कि चार नकाबपोश युवकों ने उनके भांजे और उसके दोस्त करण को दौड़ाया। इस दौरान एक नकाबपोश ने रिवाल्वर से फायरिंग की और बाकी तीन तलवार व चाकू लेकर दौड़ रहे थे।


गौरतलब रहे कि बीते 21 जनवरी की रात को शारदा पारा इलाके में टेंट हाउस की गाड़ी बैक करते समय ठोकर लगने से उपजे विवाद पर 12 वीं के छात्र शिवम साव की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मिलन चौक निवासी चंद्रेश प्रधान, सुमित चौहान, अनिकेत चौहान व राहुल प्रजापति सहित एक नाबालिग की गिरफ्तारी हुई थी। हाल ही में नाबालिग आरोपी जेल से छूटकर आया है। शुक्रवार को उस पर हमला हुआ। इस हमले को शिवम साव हत्याकांड से जोड़कर देखा जा रहा है। फिलहाल छावनी थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
बिलासपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बिलासपर दौरे पर रहेंगे। तखतपुर के लाखासार में गौधाम योजना का शुभारंभ करेंगे। जिसके बाद गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पशुपालक सम्मेलन में शामिल होंगे। यहां…
 14 March 2026
रायपुर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। उत्तर प्रदेश के कौशांबी से छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संयुक्त…
 14 March 2026
महासमुंद। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में कुष्ठ रोग से उत्पन्न शारीरिक विकृतियों के उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज अस्पताल महासमुंद में कुष्ठ विकृति सुधार शल्यक्रिया शिविर का आयोजन किया…
 14 March 2026
कोण्डागांव। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देश पर जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर खाद्य एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने सख्त कार्रवाई की है। टीम…
 14 March 2026
नारायणपुर। जिले के ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नारायणपुर से पांगुर तक नए ग्रामीण मार्ग के निर्धारण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्रस्तावित मार्ग की कुल लंबाई…
 14 March 2026
कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मातृशक्ति के सशक्तीकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित महतारी वंदन योजना आज प्रदेश की लाखों महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला…
 14 March 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक एवं पटवारियों की बैठक लेकर मसाहती ग्रामों में चल रहे सर्वे की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश…
 14 March 2026
कोरबा।  उद्योग विभाग द्वारा संचालित रैम्प योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ स्टार्टअप नीति 2025-30 के विषय में आज मॉर्डन कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को छत्तीसगढ़…