बांग्लादेश की राजधानी में 7 मंजिला इमारत में आग:44 लोगों की मौत, 22 घायल, मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है

Updated on 01-03-2024 12:57 PM

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में गुरुवार (29 फरवरी) की रात एक सात मंजिला इमारत में आग लग गई। इसमें 44 लोगों की मौत हो गई। 22 लोग बुरी तरह घायल हो गए। फायर बिग्रेड की 13 गाड़ियों को आग बुझाने में करीब ढाई घंटे लगे।

ग्रीन कोजी कॉटेज नाम की बिल्डिंग से 75 लोगों को बाहर निकाला गया, इनमें से 42 बेहोश थे। सभी को ढाका मेडिकल कॉलेज और शेख हसीना नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां 44 लोगों की मौत हो गई।

बांग्लादेश के स्वास्थ्यमंत्री डॉ सामंत लाल सेन ने कहा- रात करीब 9:50 बजे पहली मंजिल पर बने रेस्तरां में आग लगी और तेजी से ऊपर की मंजिलों तक फैल गई। यहां कई और रेस्तरां और एक कपड़े की दुकान थी। रात 12.30 बजे आग पर काबू पा लिया गया।

घायलों का ब्रीदिंग सिस्टम डैमेज हो गया- स्वास्थ्य मंत्री
बांग्लादेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. सामंत लाल सेन ने मीडिया को बताया कि दोनों हॉस्पिटल में 22 लोगों का इलाज किया जा रहा है। उनकी हालत गंभीर है। जो लोग अब तक जीवित बचे हैं उनके ब्रीदिंग सिस्टम को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा है। इलाज कर रहे डॉक्टर्स का कहना है कि कुछ शव बुरी तरह जल गए हैं। उनकी पहचान मुश्किल है। आशंका है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

बांग्लादेश में आग की बड़ी घटनाएं...

1. 2012 में कपड़ा फैक्ट्री में आग लगने से 124 लोगों की मौत हुई थी
2012 में ढाका के बाहर मौजूद तजरीन फैशन फैक्ट्री में आग लग गई थी। तब 124 लोगों की मौत हो गई थी। जान बचाने के लिए कारीगरों ने नौ मंजिला ऊंची इमारत से छलांग लगा दी। कई लोगों की मौत इमारत से गिरने के कारण भी हुई थी। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया गया था।

2. 2019 में 22 मंजिला इमारत में आग लगी थी
ढाका में मार्च 2019 में एक 22 मंजिला इमारत में आग लग गई थी। इसमें 20 लोगों की मौत हो गई थी। मारे गए लोगों में श्रीलंकाई नागरिक भी थे। करीब 100 लोगों को बचाया गया था। आग बुझाने के लिए हेलीकॉप्टरों से भी इमारत पर पानी की बौछार की गई थी।

इसी तरह फरवरी 2019 में एक अपार्टमेंट और रासायनिक गोदामों में आग लग गई थी। इसमें 110 लोगों की जान गई थी।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
तेहरान/बीजिंग: अमेरिका की परमाणु पनडुब्बी ने बुधवार को हिंद महासागर में श्रीलंका के पास एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया। ईरान युद्ध के बीच ये हमला बहुत बड़ा रणनीतिक महत्व रखता…
 06 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो ईरान की नौसेना का नामोनिशान मिटा देंगे। अमेरिका लंबे समय से ईरान की नौसेना के जहाजों को एक गंभीर खतरा…
 06 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों के बावजूद ईरान ने अपने तेवर नरम नहीं किए हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश…
 06 March 2026
नई दिल्ली/बीजिंग: ताइवान पर हमला करने से पहले क्या चीन भारत को कई मोर्चों पर उलझाना चाहता है? ऐसा इसलिए क्योंकि चीन जानता है कि ताइवान पर हमले के वक्त उसके…
 05 March 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने भारत और कनाडा के बीच 2 मार्च को किए गये यूरेनियन समझौते को लेकर चिंता जताई है। भारत और कनाडा ने एक ऐतिहासिक 2.6 अरब डॉलर के यूरेनियम…
 05 March 2026
दोहा: कतर में ईरानी बॉम्बर्स को अमेरिकी एयरबेस पर हमला करने से ठीक दो मिनट पहले मार गिराया गया। सीएनएन ने जानकारी रखने वाले लोगों के हवाले से इस ऑपरेशन के…
 05 March 2026
दोहा: ईरान ने इजरायल और अमेरिका के हमलों के जवाब में खाड़ी देशों में यूएस आर्मी के ठिकानों को निशाना बनाया है। ईरान की कोशिश खाड़ी देशों में बने अमेरिकी…
 05 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के 28 फरवरी को ईरान पर किए गए हमले के बाद पश्चिम एशिया के बड़े हिस्से में अस्थिरता है। अरब जगत में बढ़ती टेंशन रूस के…