'बिग बॉस' वाले पुनीत सुपरस्टार के खिलाफ दर्ज हुई FIR, हिमाचल प्रदेश के लोगों की उड़ाई थी खिल्ली, अब मांग रहे माफी

Updated on 26-06-2025 06:12 PM
पुनीत सुपरस्टार अपने 'अजीबोगरीब' वीडियोज की वजह से चर्चा में रहते हैं। कभी वो सड़क पर गंदे पानी में लोटते नजर आते हैं तो कभी किसी चीज को अपने ऊपर डालते हैं। वो 'बिग बॉस ओटीटी' में भी नजर आ चुके हैं, लेकिन पहले दिन ही उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। खैर। फिलहाल वो मुश्किल में फंस गए हैं। हिमाचल प्रदेश के मनाली में उनके खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। आइये जानते हैं क्यों?

जानकारी के अनुसार, पुनीत सुपरस्टार ने अपने वीडियो में हिमाचल प्रदेश के लोगों का मजाक बनाया, उनकी हंसी उड़ाई। पर ऐसा करना उन्हें महंगा पड़ गया और मामला पुलिस थाने तक पहुंच गया। मंडी जिले में थाना सुंदरनगर से एक जीरो एफआईआर दर्ज हुई। वहां के एक शख्स ने ये एफआईआर दर्ज करवाई थी।

हिमाचल के लोगों को बांट रहे 10 रुपये

बीते दिनों पुनीत सुपरस्टार ने सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो पोस्ट किए थे। इनमें उन्होंने कहा कि वो हिमाचल के मनाली आए हुए हैं और उन्होंने देखा कि वहां पर बहुत गरीबी है। तो उन्होंने वहीं पर अपना काम शुरू कर लिया। वो बूट-पॉलिश करते हुए दिख रहे हैं। वो वहां के लोकल लोगों को 10-10 रुपये देते दिख रहे हैं और बार-बार कह रहे हैं कि वहां पर बहुत गरीबी है। उन्होंने हिमाचली लोगों की तरह वहां की पोशाक भी पहनी है और सिर पर टोपी लगाई है।

वहां के लोगों को कहा गरीब

पुनीत वीडियो में अपने दोस्तों से हिमाचल के लोगों को सपोर्ट करने की भी गुजारिश करते हैं। वो सड़क पर एक भुट्टा बेचने वाले शख्स का मजाक भी उड़ाते हैं। हालां
कि, मामला दर्ज होने के बाद उन्होंने माफी भी मांग ली है।
पुनीत ने मांगी माफी
पुनीत ने अपना एक वीडियो शेयर किया और कहा, 'कैसे हो मेरे हिमाचल के चाहने वालों? दोस्तों मैं 2-3 दिन पहले हिमाचल गया था तो वहां पर कुछ वीडियो बनाई थी। कॉमेडी वे में। जिसमें मैं दिखा रहा हूं कि मैं 10 रुपये दे रहा हूं किसी को। वो कॉमेडी वीडियो थी। मैं हिमाचल से बहुत प्यार करता हूं। अगर मेरी वीडियो से वहां के लोग आहत हुए हैं तो मैं वहां के प्रशासन और लोगों से माफी मांगता हूं। प्यार बनाए रखिए। दिल से माफी है।'
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को होस्ट गौरव कपूर से शादी की। फैंस को उनकी प्रेम कहानी की पहली झलक मिली, वहीं अब सबकी निगाहें कृतिका कामरा के करण…
 13 March 2026
एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में…
 13 March 2026
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
 13 March 2026
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…