विवेक अग्‍न‍िहोत्री और पल्‍लवी जोशी के ख‍िलाफ FIR, सांप्रदायिक नफरत फैलाने का आरोप, जानिए पूरा मामला

Updated on 02-08-2025 12:51 PM
'द कश्‍मीर फाइल्‍स' जैसी विवादित और 'हेट स्‍टोरी' जैसी बोल्‍ड फिल्‍म बना चुके डायरेक्‍टर विवेक अग्‍न‍िहोत्री कानूनी पचड़े में फंसते हुए दिख रहे हैं। पश्‍च‍िम बंगाल में उनके और उनकी एक्‍ट्रेस-प्रोड्यूसर पत्‍नी पल्‍लवी जोशी के ख‍िलाफ FIR दर्ज हुई है। यह मामला ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) की ओर से दर्ज करवाई गई है। दोनों पर आरोप लगाए हैं कि उनकी अपकमिंग फिल्‍म 'द बंगाल फाइल्‍स' सांप्रदायिक नफरत फैलाती है। इस एफआईआर में फिल्‍म के टीजर का भी जिक्र है। कहा गया है कि इससे राज्य में शांति भंग हो सकती है।

विवेक अग्‍न‍िहोत्री और उनकी पत्‍नी पल्‍लवी जोशी इन दिनों विदेश में हैं। बीते दिनों 19 जुलाई को न्‍यू जर्सी में उन्‍होंने 'द बंगाल फाइल्‍स' का प्रीमियर आयोजित किया था। अब 10 अगस्‍त को ह्यूस्‍टन में भी ऐसा ही आयोजन होना है। पुलिस में की गई इस एफआईआर पर अभी तक ना तो विवेक अग्‍न‍िहोत्री और ना ही पल्‍लवी जोशी का कोई बयान आया है।

पहले 'द द‍िल्‍ली फाइल्‍स: द बंगाल चैप्‍टर' था फिल्‍म का नाम

'द बंगाल फाइल्‍स' फिल्‍म का नाम पहले 'द द‍िल्‍ली फाइल्‍स: द बंगाल चैप्‍टर' था। लेकिन इसी साल जून महीने में मेकर्स ने अचानक इसका नाम बदल दिया। तब बयान में कहा गया कि जनता की विशेष मांग पर यह किया गया है। जून में ही फिल्‍म का टीजर भी रिलीज किया गया। मेकर्स ने इसमें दावा किया है कि 'द कश्‍मीर फाइल्‍स' ने जहां दर्शकों को रुलाया था, वहीं बंगाल डराएगा।

'द बंगाल फाइल्‍स' का प्‍लॉट

विवेक अग्‍न‍िहोत्री की यह फिल्‍म उनकी ‘द ताशकंद फाइल्स’ ट्रायोलॉजी की तीसरी फिल्म है। यह साल 1946 में कोलकाता दंगों पर आधार‍ित है। यह घटना 16 अगस्‍त 1946 को शुरू हुई थी, जिसे अख‍िल भारतीय मुस्‍ल‍िम लीग ने 'डायरेक्‍ट एक्‍श्‍न डे' का भी नाम दिया था। भारत से अंग्रेजों के जाने के बाद मुस्‍ल‍िम लीग ने मुसलमानों के लिए एक अलग देश की मांग करते हुए हड़ताल और आर्थिक बंद की थी। इसने कोलकाता में सांप्रदायिक हिंसा का रूप ले लिया था।

'द बंगाल फाइल्‍स' रिलीज डेट

विवेक अग्‍न‍िहोत्री की यह फिल्‍म इसी साल श‍िक्षक दिवस के मौके पर 05 सितंबर 2025 को रिलीज होनी है। फिलहाल, मेकर्स अमेरिका के 10 शहरों में इसका स्‍पेशल प्रीमियर कर रहे हैं।

'द बंगाल फाइल्‍स' की कास्‍ट

विवेक अग्‍न‍िहोत्री इस फिल्‍म के राइटर और डायरेक्‍ट दोनों हैं। जबकि अभ‍िषेक अग्रवाल और पल्‍लवी जोशी ने इसे को-प्रोड्यूस किया है। फिल्‍म में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, दर्शन कुमार, पल्‍लवी जोशी, पुनीत इस्‍सर, गोविंद नामदेव, बब्‍बू मान, पालोमी घोष, नमाशी चक्रवर्ती और प्रियांशु चटर्जी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को होस्ट गौरव कपूर से शादी की। फैंस को उनकी प्रेम कहानी की पहली झलक मिली, वहीं अब सबकी निगाहें कृतिका कामरा के करण…
 13 March 2026
एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में…
 13 March 2026
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
 13 March 2026
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…