श्रेयस तलपड़े समेत 12 लोगों के खिलाफ FIR, निवेश करने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का आरोप

Updated on 11-02-2026 12:08 PM
राजपाल यादव के तिहाड़ जेल जाने की खबर से अभी लोग परेशान ही थे कि श्रेयल तलपड़े भी मुसीबत में फंस गए हैं। उनके खिलाफ धोखाधड़ी का केस हो गया है। मामला मैनपुरी के भोगांव का है, जहां पर एक्टर श्रेयस तलपड़े समेत 12 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया। एक व्यक्ति ने इन सभी पर इन्वेस्टमेंट के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। 10 फरवरी को मैनपुरी के भोगांव थाने में फिल्म एक्टर श्रेयस तलपड़े समेत 12 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया। भोगांव के मोहल्ला मिश्राना के रहने वाले एक व्यक्ति ने फिल्म स्टार और उनके साथियों पर इन्वेस्टमेंट के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है।

श्रेयस तलपड़े समेत 12 के खिलाफ FIR

कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि एक्टर ने अपने साथियों के साथ मिलकर कस्बे के मोहल्ला मिश्राना में मौजूद मुंबई की एक बैंक ब्रांच में इन्वेस्टमेंट के नाम पर गांव वालों से लाखों रुपये ठगे हैं। फिलहाल जिन 12 लोगों पर FIR दर्ज हुई है, उनके नाम समीर अग्रवाल, सानिया अग्रवाल, आरके सेट्टी फंड मैनेजर, संजय मुदगिल, शबाब हुसैन, श्रेयस तलपड़, नरेंद्र नेगी, पंकज अग्रवाल, सुप्रिया, अनुज जैन, अजय श्रीवास्तव और अरविंद त्रिपाठी हैं।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…